टी20 वर्ल्ड कप 2026: 'अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं...' संजू के लिए सूर्य ने बोली बड़ी बात
Sanju Samson match winning knock: संजू सैमसन की शानदार 97 रनों की पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

Published : March 2, 2026 at 9:56 AM IST
कोलकाता: भारत ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस मैच में भारत 196 रनों के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के कैरेक्टर और धैर्य की तारीफ की.
सूर्यकुमार ने कहा, 'जाहिर है, यह एक बहुत अच्छा एहसास है, और जिस तरह से हम खेले, मुझे लगता है, जैसा कि सभी ने कहा, यह करो या मरो वाला मैच था, जैसे क्वार्टर-फाइनल का मैच, और जिस तरह से लड़कों ने कैरेक्टर दिखाया, मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा एहसास था.'
सूर्य ने संजू के लिए बोली बड़ी बात
संजू सैमसन नें मैच में नाबाद 97 रनों शानदार पारी खेली. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उनके बारे में बात करते हुए कप्तान सूर्य ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं जो इंतजार करते हैं, जिनमें बहुत धैर्य होता है. मैंने अभी उनसे मिलकर भी यही कहा. लेकिन यह सब उनकी कड़ी मेहनत है, जो वह घर के पीछे तब कर रहे थे जब वह नहीं खेल रहे थे, और उन्हें इसका फल सही समय पर मिला है. और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने टीम को पूरी तरह से जीत दिला दी.'
" 𝗚𝗼𝗼𝗱 𝘁𝗵𝗶𝗻𝗴𝘀 𝗵𝗮𝗽𝗽𝗲𝗻 𝘁𝗼 𝗴𝗼𝗼𝗱 𝗽𝗲𝗼𝗽𝗹𝗲." 😊
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
from captain suryakumar yadav to sanju samson 👏#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @surya_14kumar | @IamSanjuSamson https://t.co/JDDYu3dbHm
सेमीफाइनल मैच के बारे में सुर्या ने क्या?
वेस्टइंडीज पर शानदार जीत के साथ भारत सुपर 8 के ग्रुप वन में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. जिसकी वजह से अब उनकी सेमीफाइनल में भिड़ंत सुपर 8 के ग्रुप टू की नंबर वन टीम इंग्लैंड से होगा. जो की 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा.
इस बड़े मैच के बारे में कप्तान सूर्य ने कहा, 'उस जगह पर आकर बहुत खुश हूं. जिस तरह से हम खेले, मुझे लगता है कि पहले गेम से, मुझे लगता है कि हम सेमीफाइनल में जाने के हकदार थे. वह भी मुंबई में, लेकिन हम अभी इसके बारे में नहीं सोचेंगे. आराम करेंगे, और फिर जब हम मुंबई पहुंचेंगे, तो हम इसके बारे में सोचना शुरू करेंगे.'
A huge performance from Sanju Samson when India needed it most 🌟
— ICC (@ICC) March 2, 2026
Check out his highlights 👉 https://t.co/Av2lFkYFWX#T20WorldCup pic.twitter.com/9AmEfMf9AY
सूर्य ने टीम इंडिया से जुड़ी लोगों की उम्मीदों के बारे में बात करते हुए कहा, 'उम्मीदें हमेशा रहेंगी, लेकिन साथ ही आपको पता होना चाहिए कि आप एक टीम के तौर पर फील्ड पर क्या करना चाहते हैं. और मैंने लड़कों से भी यही कहा. हां, प्रेशर होगा, बहुत से लोगों की उम्मीदें होंगी जो ग्राउंड पर आएंगे, घर वापस आकर इसे देखेंगे. लेकिन साथ ही, जब ऐसा गेम आता है, तो आपको और हिम्मत दिखानी होगी, आपको अपना सबसे अच्छा गेम दिखाना होगा, पॉजिटिव रहना होगा, और मुझे लगता है कि हम सब पॉजिटिव हैं.'
A clinical victory and Team India are through to the semi-final of the ICC Men's #T20WorldCup 2026!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 1, 2026
Onwards & upwards! 🚀
ICC Men’s #T20WorldCup Semi-Final 2 👉 #INDvENG | THU, 5 MAR, 6 PM pic.twitter.com/nIGES97XJf
भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मैच
कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जवाब में भारत ने संजू सैमसन की शानदार 97 रनों की पारी की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चार सेमीफाइलिस्ट-इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और भारत- का नाम सामने आ गया.
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डेंस में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड और दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जएगा. फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

