ETV Bharat / sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज, न्यूजीलैंड के सामने साउथ अफ्रीका का चैलेंज, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें किसका पलड़ा भारी?

SA vs NZ Semifinal Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा.

सेमीफाइनल में पहली बार आमने सामने होंगे न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका
सेमीफाइनल में पहली बार आमने सामने होंगे न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 3, 2026 at 5:37 PM IST

|

Updated : March 4, 2026 at 2:31 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगी. ये टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी.

अब तक दोनों टीमें टूर्नामेंट के इतिहास में 4 बार ग्रुप स्टेज में आपस में टकराई है, और चारों बार साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. इस बार भी साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बिना हारे सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन
प्रोटियाज ने अपने सुपर 8 ग्रुप में शानदार परफॉर्मेंस के साथ टॉप किया. जिसमें उन्होंने पहले डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया को 76 रन से हराया था. उसके बाद उन्होंने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात दी और फिर आखिर में उन्होंने जिम्बाब्वे को मात दी. जिससे उनकी बैटिंग की गहराई और बॉलिंग का अनुशासन दोनों साफ दिखे. पिछले एडिशन में रनर-अप रहने के बाद, प्रोटियाज इस बार एक कदम और आगे जाने के लिए पक्का इरादा रखते दिख रहे हैं.

न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. लेकिन सुपर 8 में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. श्रीलंका के खिलाफ अपने अगले मैच में अच्छा परफॉर्म किया और 61 रन से जबरदस्त जीत दर्ज की. लेकिन मिचेल सेंटनर की लीडरशिप वाली टीम को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा. और 3 पॉइंट्स मिलने के बावजूद वे अच्छे नेट रन रेट के साथ अगले राउंड में पहुंच गए.

SA vs NZ हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका अब तक 19 बार आमने सामने आए हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका को 12 बार जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने सात मैचों में जीत दर्ज की है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है क्योंकि ब्लैककैप्स ने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को कभी नहीं हराया है. अब तक दोनों टीमें 5 बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने आई हैं और पांचों बार प्रोटियाज ने ही मैच अपने नाम किया है.

ईडन गार्डेन्स में दोनों टीमों का प्रदर्शन
कोलकाता का ईडन गार्डेन्स स्टेडियम दोनों टीमों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है, लेकिन इस स्टेडियम पर न्यूजीलैंड के पिछले अनुभव को देखते हुए कुछ बढ़त हासिल है. न्यूजीलैंड ने पहले इस जगह पर दो टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने 2016 के बड़े इवेंट में बांग्लादेश को हराया था, लेकिन नवंबर 2021 में टी20 सीरीज के दौरान ब्लैककैप्स को भारत के हाथों 73 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं साउथ अफ्रीका को इस ग्राउंड पर 20 ओवर का मैच खेलने का कोई अनुभव नहीं है, अक्टूबर 2015 में भारत के खिलाफ उनका एकमात्र मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस जगह पर इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेलने का काफी अनुभव है, जिससे आने वाला वर्ल्ड कप मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है.

SA vs NZ दोनों टीमों का स्क्वाड
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन.

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची.

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमीफाइनलिस्ट, जानें कब और कहां होंगे महामुकाबले?

SA vs NZ Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच?

Last Updated : March 4, 2026 at 2:31 PM IST