टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के हारने से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
ENG vs NZ Super 8 Match:रेहान अहमद के आखिरी ओवर में किए गए शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने न्यूजीलैडं को चार विकेट से हरा दिया.

Published : February 28, 2026 at 12:04 AM IST
कोलंबो: इंग्लैंड ने शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 2 सुपर 8 के मैच में 160 रने चेज करके न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया. इस जीत में रेहान अहमद के (नाबाद 7 गेंदों पर 19 रन) और विल जैक्स के 18 गेंदों पर 32 रन की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई. विल जैक्स को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. ये उनका इस टूर्नामेंट में चौथा अवॉर्ड था जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है.
160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के लिए पहली आठ गेंदों में ही विकेट ले लिए. फिल सॉल्ट और जोस बटलर 2 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने लक्ष्य का पीछा संभाला. उन्होंने और जैकब बेथेल ने जरूरी पावरप्ले के आखिर में तीसरे विकेट के लिए नाबाद 45 रन की पार्टनरशिप की.
Will Jacks & Rehan Ahmed pull off a stunning chase as England finish the Super 8s unbeaten! 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
SL 🆚 PAK will decide the semi-final fate of PAK & NZ! 👀
Up next: ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 SUPER 8 | #SLvPAK | SAT, 28th FEB, 6 PM pic.twitter.com/jhOkgPX8D4
लेकिन उसके बाद ब्रूक 26 रन और बेथेल 21 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद इंग्लैंड पर दबाव बढ़ने लगा और विकेट गिरने लगा. एक समय इंग्लैंड को 3 ओवर में 14 की औसत से 43 रनो की जरूरत थी. तभी रेहान अहमद और विल जैक्स ने 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स को 22 रन जड़कर मैच को अपने पाले में कर दिया. उसके बाद इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 5 रनों की जरूरत थी, जिसे वो तीन गेंद शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिए.
इससे पहले, पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. जिसमें टिम सीफर्ट (35), फिन एलन (29) और फिलिप्स के 28 गेंदों पर 39 रन सबसे ज्यादा थे. इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए.
From the brink to brilliance! 🥵
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
Will Jacks & Rehan Ahmed turn it around vs New Zealand and spice up Group 2. 👀
Up next: ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 SUPER 8 | #SLvPAK | SAT, 28th FEB, 6 PM pic.twitter.com/2NnDzYVyR5
पाकिस्तान के सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा
इंग्लैंड के जीतने की वजह से पाकिस्तान के सेमाफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं. क्योंकि अब सुपर 8 के ग्रुप टू में न्यूजीलैं के कुल 3 अंक हैं और पाकिस्तान के पास एक अंक है, जबकि उनका एक मैच अभी श्रीलंका से बचा हुआ है, जो कि कल यानी 28 फरवरी को खेला जाना है. अगर इस मैच को पाकिस्तान जीत जाता है तो फिर उसके भी तीन अंक हो जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के ले दोनों टीमों का रनरेट देखा जाएगा, और जिसका रन रेट बेहतर होगा वो आगे बढ़ जाएगा.
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का सिनेरियो
पाकिस्तान का रन रेट अभी निगेटिव 0.46 में है जबकि न्यूजीलैंड का रन रेट प्लस 1.39 है. अब अगर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से अपना रन रेट बेहतर करना है तो उसे श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या कोई भी लक्ष्य को 13.3 ओवर में चेस करना होगा.
It all boils down to this in Group 2 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
What are your predictions for tomorrow? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 SUPER 8 | #SLvPAK | SAT, 28th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Gbn4NrcqUr
ENG vs NZ:संक्षिप्त स्कोर
न्यूज़ीलैंड 20 ओवर में 159/7 (ग्लेन फिलिप्स 39, टिम सीफ़र्ट 35; विल जैक्स 2-23, आदिल राशिद 2-28)
इंग्लैंड से 19.3 ओवर में 161/6 (टॉम बैंटन 33, हैरी ब्रूक 26; रचिन रवींद्र 3-19, लॉकी फर्ग्यूसन 1-14)
नतीजा: न्यूजीलैंड की चार विकेट से हार

