ETV Bharat / sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया के फाइनल तक के सफर पर एक नजर

Team India's journey to the final: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जबकि टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंची है.

टीम इंडिया
टीम इंडिया (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 7, 2026 at 11:54 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

Team India in T20 World Cup 2026: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फेवरेट और डिफेंडिंग चैंपियन का टाइटल लेकर टूर्नामेंट में बतौर मेजबान मैदान में उतरी थी. जिसकी वजह से टीम पर काफी दबाव भी था, लेकिन दबाव में ही टीम इंडिया का प्रदर्शन सबसे ज्यादा निखरकर सामने आता है. इसका अंदाजा भारतीय फैंस ने सेमीफाइनल समेत सुपर 8 मैच में अच्छे से किया होगा.

भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे खिताब से केवल एक कदम दूर है. क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी और टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंच चुकी है. जहां उनका सामना रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. आइए इस बड़े मुकाबले से पहले टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सफर पर एक नजर डालते हैं.

ग्रुप स्टेज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया था. जिसमें नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की भी टीमें थीं. भारत ने अपने कैंपेन की शुरुआत 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ 29 रन की जीत के साथ किया. फिर उन्होंने 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया पर 93 रन की जबरदस्त जीत हासिल करके अपना दबदबा बनाया.

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की सबसे अहम जीत तब मिली जब उन्होंने 15 फरवरी को कोलंबो में अपने सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराया. इसके बाद टीम ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड को 17 रनों से मात देकर ग्रुप में टॉप किया.

इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में अजय रहते हुए सुपर 8 में कदम रखा, जहां उनको साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ सुपर 8 के ग्रुप वन में रखा गया. इस राउंड में भारत की शुरुआत खराब रही और उसे साउथ अफ्रीकी टीम से अहमदाबाद में 76 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिससे भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था.

सपर 8 का आखिरी मैच
हालांकि, भारत ने अगले ही मैच में शानदार वापसी की और चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस में बना रहा. इसके बाद भारत के लिए सुपर 8 का आखिरी मैच भी नाकआउट जैसा बन गया, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधा सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाती. उस अहम मैच में भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

सेमीफाइनल
5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में में, इंडिया ने इंग्लैंड टीम को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अपनी जगह पक्की कर ली. अगर भारत टाइटल जीतने में सफल हो जाता है तो वो ट्रॉफी उठाने वाली पहली होस्ट कंट्री बन जाएगी.

टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर्स
टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं उन्होंने 383 रन बनाए हैं. वहीं भारत की तरफ से सबसे आगे ईशान किशन हैं, जिन्होंने 263 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में अमेरिका के तेज गेंदबाज सैडली शाल्विक केवल 4 मैच में 13 विकेट लेकर सबसे आगे हैं जबकि भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 13 विकेट के साथ आगे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया का रोड टू फाइनल

  • 7 फरवरी: मुंबई में अमेरिका को 29 रन से हराया
  • 12 फरवरी: दिल्ली में नामीबिया को 93 रन से हराया
  • 15 फरवरी: कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया
  • 18 फरवरी: अहमदाबाद में नीदरलैंड को 17 रन से हराया
  • 22 फरवरी: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हारा
  • 26 फरवरी: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
  • 1 मार्च: कोलकाता में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
  • 5 मार्च: मुंबई में इंग्लैंड को 7 रन से हराया (सेमीफाइनल)

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टॉप 5 स्कोरर, तीन खिलाड़ी वर्ल्ड कप से हैं बाहर