SA vs NZ Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच?
SA vs NZ semifinal Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहले सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

Published : March 3, 2026 at 3:26 PM IST
SA vs NZ Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा. ये महा मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 6:30 बजे होगा.
दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. साउथ अफ्रीका अभी तक टूर्नामेंट में अजय रही है जबकि न्यूजीलैंड को दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है, एक उसे साउथ अफ्रीका ने ही ग्रुप स्टेज में सात विकेट से हराया था और दूसरी हार उसे सुपर 8 में इंग्लैंड से मिली थी.
वहीं सुपर 8 में भी दक्षिण अफ्रीका अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में कदम रख रहा है जबकि न्यूजीलैंड को सुपर 8 में एक मैच में जीत और एक में हार मिली, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से ग्रुप स्टेज की हार का बदला लेना चाहेगा और साथ में टी20 वर्ल्ड कप में प्रोटियाज से लगातार चार हार के सिलसिले को भी खत्म करने की कोशिश करेगा.
A record run at the #T20WorldCup 2026 sees Sahibzada Farhan lead the @hyundaiindia Leaderboards for the batters in the competition 🙌 pic.twitter.com/cizVtgRAZy
— ICC (@ICC) March 2, 2026
इसके साथ साथ वो 2021 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे. न्यूजीलैंड 2021 में फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं साउथ अफ्रीका भी दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगा. इससे पहले प्रोटियाज की टीम 2024 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा वो टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगा. इसलिए दोनों टीमों के बीच एक बहुत बड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.
SA vs NZ सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीविजन कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
A tight race to the top of the @HyundaiIndia Leaderboards for the bowlers ahead of the #T20WorldCup semi-finals 🤩 pic.twitter.com/XXWjlNToY0
— ICC (@ICC) March 2, 2026
SA vs NZ की दोनों टीमों का स्क्वाड
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

