ETV Bharat / sports

जसपाल राणा को आज होना था डिस्चार्ज, अचानक क्या हुआ मैक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन का आया स्टेटमेंट

जसपाल राणा का शव उनके घर सैनिक फार्म लाया गया, वहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं

DEMISE OF SHOOTER JASPAL RANA
मैक्स हॉस्पिटल में जसपाल राणा का निधन. (ETV Bharat + PTI)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 12, 2026 at 4:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/देहरादून: भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का आज शुक्रवार 12 जून की सुबह दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. बता दें कि तीन दिन पहले हार्ट अटैक के बाद उनको साकेत मैक्स में भर्ती कराया गया था. इसी अस्पताल में उनकी आज मौत हुई है.

सैनिक फॉर्म स्थित घर लाया गया जसपाल राणा का शव: मौत के बाद उनकी डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई. इसके बाद डेड बॉडी उनके दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित घर पर लायी गयी है. वहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं.

शूटर जसपाल राणा के निधन पर सीएम धामी ने शोक जताया (ETV Bharat)

मैक्स अस्पताल के ग्रुप चेयरमैन ने जारी किया बयान: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ग्रुप चेयरमैन डॉ बलबीर सिंह ने इंटरनेशनल शूटर और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है. इस स्टेटमेंट के अनुसार...

मिस्टर जसपाल राणा को तीन दिन पहले एक्यूट हार्ट अटैक आया था. वह ट्रैवल कर रहे थे और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उन्हें सीने में दर्द हो रहा था. उनकी हालत बहुत क्रिटिकल थी. हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक हो गई थी. पता चला कि उनके हार्ट का पंपिंग फंक्शन बहुत कमजोर हो गया था और उनका हार्ट फेलियर हो गया था.

हार्ट अटैक के बाद देर से आने वाले मरीजों को गंभीर कॉम्प्लीकेशंस का खतरा होता है, जिसमें कार्डियक रप्चर भी शामिल है, जिससे अचानक मौत हो सकती है. मिस्टर राणा काफी ठीक हो गए थे और आज डिस्चार्ज के लिए फिट थे. हालांकि, बदकिस्मती से सोते समय उनका कार्डियक रप्चर अचानक हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

-डॉ. बलबीर सिंह, ग्रुप चेयरमैन - कार्डियक साइंसेज, पैन मैक्स और चीफ ऑफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत-

ये भी पढ़ें: