ETV Bharat / sports

आकिब नबी जल्द टीम इंडिया की जर्सी में आएंगे नजर, गांगुली ने BCCI और चीफ सिलेक्टर को टैग कर लिखी बड़ी बात

Sourav Ganguly on Aaqib Nabi: सौरव गांगुली ने रणजी ट्रॉफी में आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की.

सौरव गांगुली और आकिब नबी
सौरव गांगुली और आकिब नबी (IANS & PTI)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : February 28, 2026 at 12:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हुबली (कर्नाटक): जम्मू कश्मीर के उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चे में हैं. जिसकी वजह उनका रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन और दमदार है. वो इस सीजन अब तक 60 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. जिसमें सात बार पांच विकेट हॉल भी शामिल है. इसी वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई से उनको टीम इंडिया में सिलेक्ट करने की मांग कर रहा है.

गांगुली ने बीसीसीआई से की ये मांग
इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी आकिब नबी की तारीफ करते हुए कहा कि दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज टीम इंडिया की जर्सी पहनने की राह पर है और वो इंग्लैंड में अपने इंटरनेशनल सफर की शुरुआत कर सकता है.

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर BCCI, बीसीसीआई के सचिव और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को टैग करते हुए लिखा, 'जम्मू कश्मीर ने दुनिया को दिखाया है कि कोशिश और इरादा क्या कर सकता है. उन्होंने उस इलाके को उन पर गर्व महसूस कराया है. मुश्किल माहौल लोगों को सख्त बनाता है. आकिब नबी टीम इंडिया के रंग में रंगने की राह पर है, उनको गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करनी चाहिए.'

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा
बता दें कि भारतीय टीम आईपीएल के बाद जुलाई में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. यह टूर आने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बहुत जरूरी होगा, जो साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा. गांगुली को लगता है कि आकिब को इस टूर का हिस्सा होना चाहिए.

आकिब नबी का शानदार प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले फाइनल में आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है. हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल में आकिब ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीजन का सातवां फाइव-विकेट हॉल लिया है, जिससे कर्नाटक 293 रन पर ऑल आउट हो गई, और पहली पारी में उन्हें 291 रन की बढ़त मिल गई, जो मैच के नतीजे के लिए बहुत जरूरी हो सकता है. जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें

आकिब नबी को टीम इंडिया में खेलने से कोई नहीं रोक सकता, जम्मू कश्मीर के कोच अजय शर्मा का बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर से दिल्ली, आकिब नबी की IPL में शानदार एंट्री, पिता ने बोली ये बड़ी बात