ETV Bharat / sports

SG पाइपर्स ने रचा इतिहास, वीमेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब किया अपने नाम

रांची में आयोजित वीमेंस हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
वीमेंस हॉकी इंडिया लीग चैंपियन SG पाइपर्स (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 10, 2026 at 11:46 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के फाइनल मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा. निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद SG पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में SG पाइपर्स की ओर से प्रीति दुबे (53वें मिनट) जबकि श्राची बंगाल टाइगर्स की ओर से लालरेमसियामी (16वें मिनट) ने गोल दागे.

शूटआउट में SG पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर, जुआना कास्टेलारो और लोला रिएरा ने गोल किए, जबकि गोलकीपर बंसारी सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अहम बचाव किए. जिनमें एक पेनल्टी स्ट्रोक भी शामिल था। उनके इस दमदार प्रदर्शन ने SG पाइपर्स को चैंपियन बना दिया.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
जीत की ट्रॉफी के साथ SG पाइपर्स (सौ. Hockey India)

पुरस्कारों की बारिश

हॉकी इंडिया लीग की ओर से चैंपियन SG पाइपर्स को 1.5 करोड़ रुपये, उपविजेता श्राची बंगाल टाइगर्स को 1 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान पर रही रांची रॉयल्स को 50 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी (सौ. Hockey India)

रांची रॉयल्स को फेयर प्ले अवॉर्ड का सम्मान

व्यक्तिगत पुरस्कारों में SG पाइपर्स की बंसारी सोलंकी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और उनकी ही साथी सुनेलिता टोप्पो को उभरती खिलाड़ी (अपकमिंग प्लेयर) का पुरस्कार मिला. दोनों को 5-5 लाख रुपये दिए गए.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
SG पाइपर्स की खिलाड़ी (सौ. Hockey India)

श्राची बंगाल टाइगर्स की अगुस्टीना गोरजेलानी टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं और उन्हें 5 लाख रुपये मिले. वहीं SG पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर को हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया और 20 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स का मुकाबला (सौ. Hockey India)

मुकाबले का रोमांचक सफर

फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला. पहला क्वार्टर तेज रफ्तार रहा, जहां मिडफील्ड में कब्जे को लेकर दोनों टीमों ने जोर लगाया. SG पाइपर्स को शुरुआती मिनटों में गोल के मौके मिले, लेकिन श्राची बंगाल टाइगर्स की गोलकीपर जेनिफर रिज़ो ने बेहतरीन बचाव किए.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
महिला हॉकी इंडिया लीग (सौ. Hockey India)

दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में श्राची बंगाल टाइगर्स ने बढ़त बना ली। सुषिला चानू के शानदार पास पर लालरेमसियामी ने दमदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. हालांकि, SG पाइपर्स ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन हाफ टाइम तक स्कोर नहीं बदल सका.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
रांची में महिला हॉकी मैच (सौ. Hockey India)

तीसरे क्वार्टर में श्राची बंगाल टाइगर्स ने आक्रामक खेल दिखाया। अगुस्टीना गोरजेलानी का ड्रैग फ्लिक पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया, जिससे वे बढ़त नहीं बढ़ा सकीं. SG पाइपर्स की गोलकीपर क्रिस्टीना कोसेंटिनो ने भी लगातार दो शानदार बचाव किए.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
रांची में महिला हॉकी मैच (सौ. Hockey India)

मैच का निर्णायक मोड़ 53वें मिनट में आया, जब SG पाइपर्स की प्रीति दुबे ने डिफ्लेक्शन के सहारे गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया. अंतिम मिनटों में श्राची बंगाल टाइगर्स ने जीत का मौका बनाया, लेकिन लोला रिएरा की शानदार डिफेंस ने मैच को शूटआउट तक पहुंचा दिया.

शूटआउट में SG पाइपर्स का दबदबा

शूटआउट में SG पाइपर्स ने संयम और आत्मविश्वास का परिचय दिया. नवनीत कौर और जुआना कास्टेलारो ने अपने प्रयास सफल किए. काइटलिन नॉब्स के फाउल होने पर मिले पेनल्टी स्ट्रोक को लोला रिएरा ने आसानी से गोल में बदला. दूसरी ओर, बंसारी सोलंकी ने तीन अहम बचाव कर SG पाइपर्स को ऐतिहासिक जीत दिला दी. इस जीत के साथ SG पाइपर्स ने न केवल खिताब अपने नाम किया, बल्कि महिला हॉकी इंडिया लीग के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया.

SG Pipers won Womens Hockey India League title held in Ranchi
जीत की खुशी में SG पाइपर्स के खिलाड़ी (सौ. Hockey India)

इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष की विशेष मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया. दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए.

इसे भी पढ़ें- रांची रॉयल्स ने SG पाइपर्स को दी मात, वीमेंस हॉकी इंडिया लीग में हासिल किया तीसरा स्थान

इसे भी पढ़ें- श्राची बंगाल टाइगर्स ने SG पाइपर्स को शूटआउट में दी मात, फाइनल में दोनों टीमें होंगी आमने-सामने

इसे भी पढ़ें- महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग: जेएसडब्ल्यू सूरमा ने श्राची बंगाल टाइगर्स को 3–2 से हराया