सरफराज खान का विजय हजारे में धमाका, जड़ा टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक
सरफराज खान ने विजय हजारे में 15 गेंदों में 50 रन बनाकर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Published : January 8, 2026 at 4:46 PM IST
जयपूर: मुंबई के सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है. सरफराज ने पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में 50 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. इससे पहले ये रिकॉर्ड बड़ौदा के अतीत शेठ के नाम था, जिन्होंने 2020-21 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.
इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान पंजाब के अभिषेक शर्मा के एक ओवर में 30 रन भी बटोरे. सरफराज की धमाकेदार पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और वह 20 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए.
घरेलू टूर्नामेंट में सरफराज का शानदार प्रदर्शन
सरफराज मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक पांच पारियों में 75.75 की औसत और 190.56 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने हाल ही में गोवा के खिलाफ 56 गेंदों में शतक बनाया था, जिसमें नौ चौके और 14 छक्के शामिल थे. टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाला घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सरफराज ने काफी प्रभावित किया और सात मैचों में एक सेंचुरी सहित 203.08 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 329 रन बनाए.
🚨 Sarfaraz Khan since CSK picked him :- [SMAT + VHAT] :-
— Pratyush Halder (@pratyush_no7) January 8, 2026
73(22)
8(5)*
55 (49)
157 (75)
21(10)
62(20)
Peak Consistency with insane Sr. 🥶
And CSK got Sarfu for just 75 L. 🔥💛
pic.twitter.com/EimHZ0qy7d
मुंबई एक रन से हारा मैच
मंबई बनाम पंजाब के मैच की बात करें तो सरफराज और अय्यर (34 गेंद में 45 रन) की शानदार पारियों के बावजूद, मुंबई यह मैच एक रन से हार गया. मुंबई ने पहले पंजाब को 45.1 ओवर में 216 रनों पर ऑल आउट किया, और फिर खुद 26.2 ओवर में 215 पर ऑलआउट हो गई. पंजाब की तरफ से गुरनूर बरार (10 ओवर में 4/57) और मयंक मार्कंडे (5.2 ओवर में 4/31) ने मुंबई की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. मुंबई ने अपने आखिरी पांच विकेट केवल 14 रनों पर गंवा दिए.
Sarfaraz on strike 👉 Carnage guaranteed 💪🦁🔥#VijayHazareTrophy #WhistlePodu pic.twitter.com/WMURkhHZJq
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 8, 2026
IPL 2026 में सरफराज खान
आईपीएल 2025 में अनसोल्ड जाने के बाद सरफराज खान आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. मिनी ऑक्शन 2026 के पहले राउंड में अनसोल्ड होने के बाद दूसरे राउंड में चेन्नई ने उनको बेस प्राइज 75 लाख में खरीद लिया. सरफराज के इस शानदार फॉर्म को देखकर सीएसके फ्रैंचाइजी काफी खुश हो रहे होंगे और वो उम्मीद भी कर रहे होंगे कि सरफराज अपने इस फॉर्म को आने वाले आईपीएल के अगले सीजन तक जारी रखें.

