ETV Bharat / sports

IND vs AFG Test: BCCI ने 2 टेस्ट और 8 वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बनाया भारतीय टीम का स्पिन बॉलिंग कोच

BCCI ने अफगानिस्तान खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले स्पिन बॉलिंग कोच का ऐलान कर दिया है.

टीम इंडिया
टीम इंडिया (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : June 3, 2026 at 9:55 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: टीम इंडिया IPL 2026 के समापन के बाद अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार है. 6 जून से भारतीय टीम न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी, उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

इस घरेलू सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले को शामिल किया है. वो सभी फॉर्मेट में स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे.

BCCI ने एक बयान में कहा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर पुरुष) का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है.'

बहुतुले का क्रिकेट करियर
बहुतुले का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है वो 1997-2003 के बीच भारत के लिए केवल दो टेस्ट और आठ वनडे इंटरनेशनल मैच खेल सके. जिसमें उन्होंने कुल 5 विकेट लिए हैं. लेकिन उका फर्स्ट-क्लास करियर लगभग दो दशकों तक चला, जिसमें उन्होंने 6,176 रन बनाए और 630 विकेट लिए, जिससे मुंबई के इस पूर्व खिलाड़ी का घरेलू सर्किट में उनकी गिनती बेहतरीन ऑलराउंडरों में होने लगी.

कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव
हालांकि बहुतुले के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल की टीमों के हेड कोच के तौर पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए स्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका भी निभाई.

साईराज बहुतुले
साईराज बहुतुले (IANS)

साईराज बहुतुले 2022 में भारत के ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतने के अभियान के दौरान बॉलिंग कोच के तौर पर अमह भूमिका निभाई. इसके अलावा 2024 के संस्करण के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा भी रहे.

बहुतुले ने कई मौकों पर इंडिया 'ए' और सीनियर पुरुष टीम के साथ एक स्पेशलिस्ट बॉलिंग कोच के तौर पर भी करीब से काम किया है. 2021 से 2024 तक, वह BCCI की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (जिसे अब 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' के नाम से जाना जाता है) के कोचिंग स्टाफ का एक अहम हिस्सा थे, जहां उन्होंने उभरती हुई प्रतिभाओं को निखारने में मदद की.

बहुतुले की प्रतिक्रिया
टीम इंडिया का स्पिन बॉलिंग कोच बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए, बहुतुले ने भारतीय क्रिकेट की सेवा करने का एक और मौका मिलने पर गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा, 'भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. एक खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात थी, और अब कोचिंग की भूमिका में भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर योगदान देने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास है. मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और सभी फॉर्मेट में टीम की बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिशों में उनका साथ देने के लिए उत्सुक हूं.'

टीम इंडिया का कोचिंग स्टॉफ

  • हेड कोच: गौतम गंभीर
  • सहायक कोच: रयान टेन डोशेट
  • तेज गेंदबाजी कोच: मोर्ने मोर्कल
  • स्पिन गेंदबाजी कोच: साईराज बहुतुले
  • फील्डिंग कोच: टी. दिलीप

ये भी पढ़ें

BCCI ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का किया ऐलान, 4 नए खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री

IND vs AFG: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान