साहिबजादा फरहान ने तोड़ा कोहली का 12 साल पूराना रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में बनाए सबसे ज्यादा रन
Farhan breaks Virat Kohlis record: साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की.

Published : March 1, 2026 at 5:32 PM IST
Most Runs in T20 WC Single Edition: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. लेकिन उनके ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वो अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाजी बन गए हैं. उन्होंने ये 12 साल पूराने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़कर ये कारनामा किया है.
फरहान ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
फरहान ने ये उपलब्धि पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप 2 सुपर 8 के मैच में हासिल की. मैच से पहले, 29 साल के फरहान को कोहली के 319 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 37 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने 2014 एडिशन में बनाया था. फरहान ने टूर्नामेंट में कुल 383 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
Sahibzada Farhan raises the bar as the most-prolific scorer at a single Men's #T20WorldCup 😱
— ICC (@ICC) March 1, 2026
More 👉 https://t.co/nQyVoWZLuD pic.twitter.com/b6sAqGLlug
फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 60 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. जो जारी टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक था. इसके साथ वो एक वर्ल्ड कप में दो शतक बनाने वाले क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए.
फरहान ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ सेंचुरी लगाकर अपनी पहचान बनाई, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8s मुकाबले में हाफ-सेंचुरी लगाई, और लगातार टॉप ऑर्डर में मजबूत शुरुआत दी है. उन्हें एकमात्र झटका भारत के खिलाफ लगा, जहां हार्दिक पांड्या ने उन्हें बिना रन बनाए आउट कर दिया.
Twice is nice for Sahibzada Farhan who joins Chris Gayle in an exclusive club 👊👊
— ICC (@ICC) March 1, 2026
More 👉 https://t.co/nQyVoWZLuD pic.twitter.com/jPkSLR6t9l
पाकिस्तान टीम तीन बदलाव
इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने इस हाई-प्रेशर मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए, जिसमें बाबर आजम, साइम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर रखा गया, जबकि नसीम शाह, ख्वाजा नाफे और अबरार अहमद को शामिल किया गया.
Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman registered the highest-ever partnership in Men's #T20WorldCup history 📖
— ICC (@ICC) February 28, 2026
Watch the highlights of their stunning partnership 👉 https://t.co/y87gNdRwB9 pic.twitter.com/ATyp0ejlDs
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की और साहिबजादा फरहान व फखर जमान ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 176 रनों की साझेदारी की. जो टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. इससे पहले ये रिकॉर्ड इसी सीरीज न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट और फिन एलन ने 175 रनों की बनाई थी.
इस दमदार शुरुआत की वजह से पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए. लेकिन श्रीलंका 20 ओवर में 6 विकेट में 207 रन ही बना सका और 5 रन से मैच हारकर टूर्नामेंट से पाकिस्तान को बाहर कर दिया.

