ETV Bharat / sports

दर्द से कराहते ऋषभ पंत का वीडियो आया सामने, प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोट

Rishabh Pant Training Video: ऋषभ पंत को प्रैक्टिस के दौरान ऐसी दर्दनाक चोट लगी, जिससे उनको वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ गया.

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (IANS PHOTO)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : January 11, 2026 at 3:16 PM IST

|

Updated : January 11, 2026 at 4:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वडोदरा (गुजरात): भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत चोटिल होकर सीरीज से ही बाहर हो गए. उनकी जगह अब बीसीसीआई ने दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रूव जुरेल को टीम में शामिल किया है.

ऋषभ पंत चोटिल
बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि पंत जब 10 जनवरी को प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय उनके पेट के दाहिने हिस्से में अचानक बेचैनी और दर्द शुरू हुआ जिसके बाद मेडिकल टीम ने उनको स्कैन के लिए अस्पताल ले गई, जहां पता चला कि पंत की दाईं ओर पसलियों में चोट लगी है और दाहिनी ओर पेट में जबरदस्त खिंचाव है.

इसके बाद डॉक्टरों ने पंत को आराम करने की सलाह दी, जिसकी वजह से उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई. अब सोशल मीडिया पर पंत के दर्द में कराहने का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप पंत की तकलीफ का अंदाजा लगा सकते हैं. देखें वीडियो...

पंत टीम में वापसी कर रहे थे
पंत के अब कुछ दिनों तक आराम करने की उम्मीद है, जिसके बाद वे आगे की जांच और रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे.
पंत बेंगलुरु में 2025/26 विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज में दिल्ली की कप्तानी करने के बाद ODI सीरीज में आए थे. उन्होंने सर्विसेज और रेलवेज के खिलाफ दो-दो हाफ-सेंचुरी लगाई, जिससे दिल्ली नॉकआउट में पहुंच गई.

यह दूसरी बार है जब पंत चोटों के कारण बाहर हैं. मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, और पिछले साल नवंबर में घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए उन्होंने वापसी की थी. पंत पिछले दो सालों से भारत के ODI सेट-अप का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे पर 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला था.

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया की ODI सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा के कोटांबी में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच से शुरू हो गई है. सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा.

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: भारत को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

IND vs NZ वनडे सीरीज में टूटेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, रोहित-कोहली हासिल करेंगे ये उपलब्धि

Last Updated : January 11, 2026 at 4:04 PM IST