ETV Bharat / sports

RCB को BCCI ने दिया बड़ा झटका, IPL 2027 के पहले मैच से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज, जानें क्यों?

IPL के नए नियम की वजह से RCB के स्टार बल्लेबाज को IPL 2026 की गलती की सजा IPL 2027 में भुगतनी पड़ेगी.

RCB को BCCI ने दिया बड़ा झटका
RCB को BCCI ने दिया बड़ा झटका (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : June 2, 2026 at 11:55 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Tim David banned: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बड़ा झटका दिया है. बोर्ड ने फाइनल मैच में IPL के आचार संहिता के लेवल -1 के नियमों का उल्लंघन करने पर टीम के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच फीस का 50% जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट दे दिया है. जिसकी वजह से वो अब IPL 2027 सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे.

टिम डेविड को IPL के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह अनुच्छेद 'मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति की ओर अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट के किसी अन्य उपकरण, जैसे पानी की बोतल) फेंकने' से संबंधित है.

किस जुर्म की मिली सजा?
दरअसल IPL 2026 के फाइनल मैच की पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद, डेविड ने मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आक्रामक तरीके से एक 'आइस बैग' (बर्फ का थैला) फेंका. जिसकी शिकायत फील्ड अंपायर ने मैच रेफरी, जवागल श्रीनाथ से की. उन्होंने डेविड पर मैच फीस का 50% जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट देकर सजा सुनाई. डेविड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और सजा मान ली है.

एक IPL मैच का लगा बैन
फाइनल मैच में 17 गेंदों पर 24 रन बनाने वाले टिम डेविड का यह इस सीजन तीसरा अपराध था. इससे पहले उन्होंने मैच नंबर 20 में अंपायर से बहस करके भी आईपीएल के नियमों का उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन पर एक डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगा था, और फिर मैच नंबर 54 में अश्लील इशारा करके नियमों का उल्लंघन किया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट मिले थे. अब इस ताजा सजा के साथ, डेविड के अब कुल पांच डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं.

IPL के नए नियमों के अनुसार, पांच डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर खिलाड़ी पर एक मैच का निलंबन हो जाता है. इसी के चलते डेविड IPL 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. टिम डेविड आरसीबी के शानदार फिनिशर हैं. उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में कुल 305 रन बनाए.

RCB दूसरी बार बनी चैंपियन
RCB ने फाइनल में गुजरात टाइटंस पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली के नाबाद 75 रनों की बदौलत 156 रनों के टारगेट को आरसीबी ने 18 ओवर में ही चेज करके इतिहास रच दिया दिया था.

इस जीत के साथ RCB IPL के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (2010-11) और मुंबई इंडियंस (2019-20) के बाद अपनी बादशाहत को सफलतापूर्वक बचाने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई है. कुल मिलाकर, RCB अब MI और CSK (जिनके पास पांच-पांच खिताब हैं) और कोलकाता नाइट राइडर्स (जिसके पास तीन जीत हैं) के साथ, कई खिताब जीतने वाली चौथी फ्रैंचाइजी बन गई है.

रजत पाटीदार ने अपने पहले दो सीजन में ही IPL जीतने वाले पहले कप्तान बनकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है. वह एमएस धोनी (2010 और 2011) और रोहित शर्मा (2019 और 2020) के बाद लगातार दो बार IPL जीतने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान हैं.

ये भी पढ़ें

RCB के सिर सजा IPL 2026 का ताज, MI और CSK के बाद ऐसा करने वाली बनी तीसरी टीम