RCB प्लेयर ने एशेज में शतक जड़कर रचा इतिहास, 2006 के बाद एशेज में सेंचुरी करने वाले बने सबसे युवा बल्लेबाज
Jacob Bethell Ashes hundred: जैकब बेथेल पांचवें एशेज टेस्ट के चौथे दिन 142 रन बनाकर नाबाद हैं.

Published : January 7, 2026 at 4:23 PM IST
हैदराबाद: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें एशेज टेस्ट के चौथे दिन शतक बनाया. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए, बेथेल ने सिर्फ 162 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. इसके साथ ही वो एशेज सीरीज में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों में से एक बन गए.
बेथेल ने 162 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया. 22 साल और 78 दिन की उम्र में, वह 21वीं सदी में एशेज में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए, उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक हैं, जिन्होंने 2006 में 21 साल की उम्र में यह कारनामा किया था.
नंबर 3 पर खेलते हुए शतक
जैकब बेथेल ने ओली पोप की जगह नंबर 3 पर ली, क्योंकि पोप लगातार छह पारियों में अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे थे. मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में, बेथल ने 1 और 40 रन बनाए थे. पांचवां एशेज टेस्ट बेथेल के लिए नंबर 3 पर पांचवां टेस्ट भी है.
THE SPECIAL MOMENT FOR JACOB BETHELL.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 7, 2026
- The reaction of Jacob’s family was priceless. ❤️
pic.twitter.com/QQuqawi9vO
इस शतक के साथ, जैकब बेथल इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट के बाद 14 साल में एशेज में शतक लगाने वाले पहले इंग्लैंड के नंबर 3 बल्लेबाज बन गए. इससे पहले 2001 में पूर्व कप्तान माइकल वॉन और मार्क बुचर ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एशेज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया है.
वॉन ने बेथेल की तारीफ की
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में जैकब बेथेल के शानदार शतक की तारीफ की है, और 22 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लिश क्रिकेट का नया सितारा बताया. पूर्व कप्तान वॉन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'SCG में एक सितारा पैदा हुआ है, आज जैकब बेथेल का टेम्पो, तकनीक और क्लास इंग्लैंड के भविष्य के टेस्ट बल्लेबाजों के लिए एक ब्लूप्रिंट है.'

जैकब बेथेल का RCB में सफर
जैकब बेथेल अकेले दम पर मैच जीतने की काबिलियत रखते हैं. बेथेल ने इंग्लैंड के 2022 U-19 वर्ल्ड कप कैंपेन में काफी प्रभावित किया और डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर, उन्होंने 2024 में 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. 2025 में उन्होंने IPL में डेब्यू किया जब आरसीबी ने 2 करोड़ में साइन किया था, लेकिन वो उस सीजन केवल दो मैच ही खेल पाए थे. IPL 2026 में भी वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ही हिस्सा होंगे.
Despite Jacob Bethell's century, bowlers put Australia in control as an enthralling final day awaits in Sydney 💪#WTC27 | #AUSvENG 📝: https://t.co/s3J1ihg2Gy pic.twitter.com/foqCnBu30D
— ICC (@ICC) January 7, 2026
AUS vs ENG पांचवें एशेज टेस्ट का चौथा दिन
जैकब बेथेल की दबाव में खेली गई जुझारू पारी के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जा रहे आखिरी एशेज टेस्ट के चौथे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. क्योंकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 302 रनों पर ही अपने 8 विकेट खो दिए हैं और वो अभी केवल 119 रन की लीड बना सका है.
बेथल 142 रन बनाकर नाबाद हैं और उनका साथ मैथिव पॉट्स दे रहे है, जो 10 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 567 रन बनाए थे, जिससे उसे पहली पारी में 183 रन की बढ़त मिल गई थी. इंग्लैंड की पहली पारी में 384 रन पर सिमट गई थी.

