ETV Bharat / sports

टूट गया 64 साल पुराना रिकॉर्ड, रणजी इतिहास के सबसे छोटे मैच में दो खिलाड़ियों ने ली हैट्रिक

shortest match in Ranji: असम बनाम सर्विसेज का मैच 90 ओवर में ही समाप्त हो गया.

रणजी ट्रॉफी 2025
रणजी ट्रॉफी 2025 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : October 27, 2025 at 11:38 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

Ranji Trophy shortest match: घरेलू क्रिकेट में रविवार 26 अक्टूबर की तारीख सबसे यादगार डेट बन गई है, क्योंकि रणजी ट्रॉफी के 91 साल के इतिहास में सबसे छोटा मैच इसी तारीख को असम और सर्विसेज के बीच खेला गया. ये मैच कुल मिलाकर चार सेशन और सिर्फ 90 ओवर तक चला, जिसमें सर्विसेज ने असम को 8 विकेट से हराकर गेंदों के हिसाब से (540 गेंद) रणजी इतिहास का सबसे छोटा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

इससे पहले ये रिकॉर्ड 1962 में रेलवे और दिल्ली के बीच खेले गए मैच के नाम था. जो सिर्फ 547 गेंदों तक ही चला था. ये असम के तिनसुकिया स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड पर 21वीं सदी का दूसरा मैच था. मैच में कुल 32 गिरे , जिसमें दो हैट्रेकि भी शामिल है. दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 359 रन बनाए. पहले ही दिन 25 विकेट गिर गए थे.

रणजी का सबसे छोटा मैच (गेंद के हिसाब से)

गेंद टीमें सीजन कुल रन
540 असम बनाम सर्विसेज2025-26359
547 दिल्ली बनाम रेलवे 1961-62 221
574 त्रिपुरा बनाम राजस्थान2019-20 359

असम बनाम सर्विसेज मैच
मैच की बात करें तो रियान पराग की टीम असम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और पहली पारी में 17.2 ओवर में ही 103 रन पर सिमट गई. जबकि सर्विसेज की पहली पारी 29.2 ओवर में 108 रनों पर ढेर हो गई. जिससे उनको असम पर 5 रनों की बढ़त मिल गई.

उसके बाद असम की दूसरी पारी 29.3 ओवर में 75 पर ही ऑलआउट हो गई. जिससे सर्विसेज को जीत के लिए 71 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर 13.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.

दो खिलाड़ियों ने ली हैट्रिक
इस मैच की पहली ही पारी में सर्विसेज के दो खिलाड़ी अर्जुन शर्मा और मोहित जांगरा ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. ऐसा पहली बार हुआ जब रणजी की एक ही पारी में दो खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली हो. मोहित ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए, जबकि अर्जुन ने 6.2 में 5 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें

IHPL 2025 के ओपनिंग मैच में गुलमर्ग रॉयल्स ने उरी पैंथर्स को हराया