ETV Bharat / sports

Watch: किंग कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, बोली ये बड़ी बात

Babar Azam Virat Kohli: पत्रकार ने बाबर आजम से कोहली की तरह मैच फिनिश ना करने पर सवाल किया.

बाबर आजम
बाबर आजम (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : April 9, 2026 at 12:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

Babar Azam Virat Kohli: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो पत्रकार से कोहली से तुलना करने से रोक रहे है और साथ में ये भी कह रहे हैं कि मैं ने भी बहुत से मैच फिनिश किए हैं.

दरअसल बाबर आजम की ये वीडियो PSL 2026 के मैच (हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जालमी) के बाद की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उस मैच में जालमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और हैदराबाद किंग्समेन को 145 के मामूली टोटल पर रोक दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए, बाबर ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर पारी को संभाला, लेकिन मैच फिनिश करने से पहले ही आउट हो गए. उसके बाद बाबर की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की.

विराट से तुलना पर भड़के बाबर
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बाबर से उनकी फिनिशिंग काबिलियत को लेकर हो रही चर्चा के बारे में पूछा, और उनकी तुलना भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से की.

पत्रकार ने पूछा, 'आपसे बहुत उम्मीदें हैं, आप इनिंग को आगे बढ़ाते हैं लेकिन गेम फिनिश नहीं करते. आपकी तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है, क्या आपको लगता है कि यह तुलना सही है?' हालांकि, बाबर ने सवाल को बीच में ही रोकते हुए तुलना को तुरंत बंद कर दिया. बाबर ने कहा, 'खत्म कर दें आप, जिस वजह से आप सवाल कर रहे हैं, छोड़ दें आप, मैंने भी बहुत मैच फिनिश किए हैं, आपको लगता नहीं है पर किए हैं.’

PSL 2026: पेशावर जालमी का प्रदर्शन
पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में बाबर आजम की टीम पेशावर जालमी ने अब तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. तीन मैच में दो जीत और एक मैच रद्द होने से वो 5 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं. जबकि मुल्तान सुल्तान पांच मैच के बाद 8 अंको के साथ पहले स्थान पर है, वहीं कराची किंग और इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें

PSL से IPL तक: पिता-पुत्र की दिल छू लेने वाली कहानी, क्रिकेटर बनने का जुनून बना फोटोग्राफर, अब बेटों को खेलते हुए कैमरे में कर रहा कैद