पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेगी हैदराबाद की टीम, जानें इसके पीछे की वजह
Two new teams in PSL: पाकिस्तान सुपर लीग में दो नाई टीम 'हैदराबाद' और 'सियालकोट' को शामिल किया गया है.

Published : January 9, 2026 at 3:48 PM IST
हैदराबाद: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दो नई टीमों को शामिल करने के लिए 8 जनवरी को इस्लामाबाद में ऑक्शन किया गया. जिसमें 10 फ्रेंचाइजी को फैसलाबाद, गिलगित, हैदराबाद, मुजफ्फराबाद, रावलपिंडी और सियालकोट शहरों में से ही किसी दो टीम पर बोली लगाने का ऑप्शन दिया गया. इन 6 नामों में से हैदराबाद की टीम को 175 करोड़ पाकिस्तानी रुपये और सियालकोट की टीम को 185 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा गया. इसके साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों की तादाद अब 6 से बढ़कर 8 हो गई.
PSL में हैदराबाद की टीम
पीएसएल की हैदराबाद की टीम को अमेरिका की कंपनी एफकेएस ग्रुप ने खरीदा है, जो यूएस में कई क्रिकेट टीमों के मालिक हैं. FKS ग्रुप के मालिक एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी शहरी फुवाद सोरूर हैं. उनका कहना है कि हम इस चीज के सालों से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने ये भी कहा कि मैं और मेरी बहन हैदराबाद में पले-बढ़े हैं और मैंने वहीं क्लास 10 तक पढ़ाई की.
HISTORICAL MOMENT IN THE HISTORY OF PSL
— junaiz (@dhillow_) January 8, 2026
- Welcome to the PSL Hyderabad ❤️🇵🇰pic.twitter.com/TmOGnfphXt
सियालकोट की टीम
लीग की दूसरी नई टीम सियालकोट को ऑस्ट्रेलिया की एक ओजी नामी कंपनी ने 185 करोड़ में खरीदा. जिसके साथ ये पीएसएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगने वाली टीम बन गई. ओजी ग्रुप का मालिक भी पाकिस्तानी ही है. ये ग्रुप पहली बार क्रिकेट फील्ड में उतर रहा है. ग्रुप के मालिक हमजा मजीद दो साल पहले बिजनेस के लिए अपने परिवार के साथ पाकिस्तान लौट आए हैं और अब वो यहीं अपना कारोबार चला रहे हैं. हमजा पाकिस्तान के शहर लाहौर के रहने वाले हैं.
THE ICONIC MOMENT IN PSL HISTORY 😍🔥
— junaiz (@dhillow_) January 8, 2026
- SIALKOT THE MOST EXPENSIVE PSL TEAM pic.twitter.com/u4YW0QCWSQ
PSL की कुल टीम
दोनों नई टीमों को दस साल का राइट्स दिया गया है. यो दोनों नई टीमें अगले पीएसएल सीजन में नजर भी आएंगी जो 26 मार्च से 3 मई तक चलेगा. पीएसएल का आगाज 2015 में 5 टीमों के साथ हुआ था और 2018 में एक और टीम को शामिल किया गया. अभी PSL टीमों की तादाद 8 हो गई है. जिसमें हैदराबाद, सियालकोट, लाहौर कलंदर्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स शामिल हैं.
PSL की सबसे सफल टीम
अब तक पीएसएल के 10 सीजन हो चुके है, जिसमें 2 टीम इस्लामाबाद और लाहौर ने सबसे ज्यादा तीन-तीन बार ट्रॉफी जीती हैं, और बाकी टीमों ने एक-एक बार खिताब जीतने में सफल रहीं.

