फ्री में देख सकेंगे PAK vs ZIM टी20 मैच, जानें कब और कहां होगी भारत में लाइव स्ट्रीमिंग ?
PAK vs ZIM Live Streaming: पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे टी20 ट्राई सीरीज के बारे में जानें सब कुछ.

Published : November 18, 2025 at 10:39 AM IST
|Updated : November 18, 2025 at 10:45 AM IST
PAK vs ZIM Live Streaming: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमें टी20 ट्राई सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं, जिसमें तीसरी टीम जिम्बाब्वे होगी. पहले इस सीरीज के लिए तीसरी टीम अफगानिस्तान थी, लेकिन पाकिस्तान के साथ राजनीतिक तनाव के कारण अफगानिस्तान ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया और फिर उनकी जगह जिम्बाब्वे को शामिल किया गया.
टी20 ट्राई सीरीज 18 से 29 नवंबर 2025 तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी. जिसका पहला मैच आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा. जो भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा.
बता दें कि पहले ये सीरीज 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन कुछ दिन पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए बम धमाके के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज में एक दिन आगे बढ़ा दिया गया, जिसकी वजह से ट्राई सीरीज को भी एक दिन आगे करना पड़ा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था.
Pakistan, Sri Lanka and Zimbabwe captains unveiling the T20I tri-series trophy.#PAKvZIM #SLvPAK #SLvZIM pic.twitter.com/q7uIzEvga5
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) November 17, 2025
ट्राई सीरीज का शेड्यूल
- 18 नवंबर: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- 20 नवंबर: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे
- 22 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- 23 नवंबर: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- 25 नवंबर: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे
- 27 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- 29 नवंबर: फाइनल, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण
भारत में इस ट्राई सीरीज का प्रसारण नहीं होगा, लेकिन भारतीय प्रशंसक स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब चैनल मैच को लाइव देख सकते हैं. वहीं पाकिस्तान में हर मैच का सीधा प्रसारण पीटीवी स्पोर्ट्स पर होगा, और लाइव स्ट्रीमिंग तमाशा ऐप पर उपलब्ध होगी.
ट्राई सीरीज के लिए टीमें
पाकिस्तान: अब्दुल समद, बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सईम अयूब, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, फखर जमान, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम.
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तदिवानाशे मारुमानी, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, ब्रेंडन टेलर.

