नीतीश कुमार रेड्डी ने हैट्रिक लेकर मचाया धमाल, आग उगलती गेंदों से इन 3 बल्लेबाजों का किया शिकार
Nitish Kumar Reddy hattrick: इंडियन क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया है.

Published : December 12, 2025 at 11:46 AM IST
हैदराबाद: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में आज से नॉकआउट मैच खेले जा रहे हैं. इस समय ग्रुप ए से मध्य प्रदेश और आंध्र की टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं, आंध्रा की कप्तानी रिकी भुई के हाथों में है.
इस मैच में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. रिकी भुई की कप्तानी वाली आंध्रा पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 112 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए श्रीकर भरत ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 25, पायला अविनाश ने 18 और रिकी भुई ने 11 रन बनाए. मध्य प्रदेश के लिए शिवम शुक्ला ने 4 और त्रिपुरेश सिंह ने 3 विकेट हासिल किए.
🚨 𝗛𝗔𝗧-𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞 𝗔𝗟𝗘𝗥𝗧 🚨
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 12, 2025
Moment of sheer brilliance by Nitish Kumar Reddy as he completed a superb hat-trick against Madhya Pradesh in the Super League Stage in Pune 👏#SMAT | @IDFCFIRSTBank | @NKReddy07 pic.twitter.com/3iv0wo1kFI
नीतीश कुमार रेड्डी ने बिखेरा जलवा
मध्य प्रदेश की टीम आंध्र से जीत के लिए मिले 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते जब उतरी तो, नीतीश कुमार रेड्डी का जलवा देखने को मिला, नीतीश लगातार इंडियन क्रिकेट टीम के साथ सफर कर रहे हैं. वो भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट बतौर ऑलराउंडर खेल चुके हैं. इस मैच में भी नीतीश ने गेंद के कहर ढाया और हैट्रिक अपने नाम कर सभी क्रिकेट फैंस को चौंका दिया.
नीतीश रेड्डी ने चटकाई हैट्रिक
नीतीश कुमार रेड्डी मध्य प्रदेश की पारी का तीसरा ओवर डालने के लिए आए. उन्होंने सबसे पहले एमपी के ओपनर हर्ष गवली को 5 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी अगली गेंद पर हरप्रीत सिंह को रिकी भुई के हाथों कैच आउट कर दिया. इसके बाद तीसरी बॉल पर कप्तान रजत पाटीदार को बोल्ड कर दिया.
Hatrick by Nitish Kumar Reddy in SMAT ❤️💥 pic.twitter.com/MXlftFITp1
— NKR Fan Girl⋆˚꩜。 (@nitishdiaries) December 12, 2025
इसके साथ ही उन्होंने हैट्रिक अपने नाम कर ली. ये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में और घरेलू क्रिकेट में उनकी पहली हैट्रिक है.इस मैच में मध्य प्रदेश 17.3 ओवर में 113 रन नबाकर मैच जीत लिया. टीम के लिए ऋषभ चौहान ने 47 और राहुल बॉथम ने 35 रनों की पारी खेली.
| ये खबर भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड |

