बोकारो में राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया.

Published : December 29, 2025 at 4:37 PM IST
बोकारो: गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच बोकारो में 27 से 29 दिसंबर तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई. देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. जूनियर, कैडेट एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
स्वर्ण और रजत पदक झारखंड के नाम
जूनियर वर्ग 46 किग्रा से कम भार वर्ग में झारखंड की अनुराधा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं ममता कुमारी और तनुजा कुमारी ने रजत पदक जीते हैं. जबकि 49 किग्रा से कम भार वर्ग में झारखंड की शकीरा उरांव व अनुष्का कुमारी ने स्वर्ण एवं झारखंड की श्रेय सिंह ने रजत पदक हासिल किया. कैडेट वर्ग 51 किग्रा से कम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की गार्गी चौधरी व झारखंड की मानवी कुमारी ने स्वर्ण एवं झारखंड की तमन्ना कुमारी और मनीषा कुमारी ने रजत पदक जीते.
व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों ने की तारीफ
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों ने व्यवस्था और खेल को लेकर खुशी जाहिर की. बिहार की खिलाड़ी ने मैच के दौरान पक्षपात का भी आरोप लगाया. खिलाड़ियों ने कहा कि पॉइंट में काफी हेराफेरी की जा रही है. प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने कहा कि हम राज्य और देश के लिए खेलना चाहते हैं और मेडल भी जीतना चाहते हैं.
खिलाड़ियों के साथ आए परिजनों ने कहा कि हम काफी उत्साहित हैं. झारखंड में पहला नेशनल वूमेंस चैंपियनशिप हो रहा है. व्यवस्था भी काफी अच्छी है. वहीं नेशनल स्तर की रेफरी ने कहा कि जिस तरह से आयोजन हुआ है और लड़कियां यहां खेलने आई हैं, अगर उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलती है तो घर वाले भी उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
रांची ने वूशु और तैराकी में लहराया परचम, हजारीबाग ताइक्वांडो में बना विजेता
खेलो झारखंड के तहत रांची में कई प्रतियोगिताएं, राज्य स्तरीय वूशु, ताइक्वांडो और तैराकी टूर्नामेंट

