ETV Bharat / sports

टेनिस चैंपियनशिप में आकर्षण के केंद्र रहे महेंद्र सिंह धोनी, बच्चों को दिया ऑटोग्राफ, सुमित बने चैंपियन

रांची में कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टेनिस चैंपियनशिप 2025 का बुधवार को समापन हो गया. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने शिरकत की.

TENNIS CHAMPIONSHIP IN RANCHI
टेनिस खेलने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 19, 2025 at 7:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: कंट्री क्रिकेट क्लब, झारखंड की ओर से आयोजित टेनिस चैंपियनशिप 2025 का बुधवार को सफल समापन हो गया. 10 नवंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राज्यभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जूनियर, सीनियर और ओपन कैटेगरी के मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और संघर्ष पूरे आयोजन का केंद्र रहा. हर मैच में दर्शकों को कौशल, तकनीक और खेल भावना का बेहतरीन संगम देखने को मिला.

महेंद्र सिंह धोनी जब भी रांची आते हैं, तब ज्यादातर समय जेएससीए स्टेडियम में बिताते हैं. उन्होंने आज छोटे-छोटे बच्चों से बातचीत की. सभी को ऑटोग्राफ दिया. उनके जैसे आईकॉनिक खिलाड़ी के इंटरेक्शन करने से खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर पहुंचता है: अजय नाथ शाहदेव, अध्यक्ष, जेएससीए

रिजल्ट का विवरण

1. मेंस सिंगल- सुमित कुमार बजाज ने रोहित कुमार को 6-4, 6-2 से हराया.
2. मेंस डबल- रोहित कुमार और सुमित कुमार बजाज ने विनीत और संजू को 7-5, 6-4 से हराया.
3. टीम चैंपियनशिप विनर- सुमित कुमार बजाज, रोहित कुमार, शशि, पवन विजेता हुए. रनर-अप हुए - विनीत, संजू, कन्हैया और पंकज.
4. सीनियर सिंगल- संजू ने आशीष को 8-6 से हराया.
5. सीनियर डबल में- डॉ. जयंत और आशीष ने शशि और संजू की जोड़ी को 9-5 से हराया.
6. जूनियर डबल- विजेता और अवभ्य ने जीत हासिल की जबकि, जीत और शौर्य रनरअप रहे.

टेनिस चैंपियनशिप 2025 का समापन (Etv bharat)

महेंद्र सिंह धोनी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया

धुर्वा में 19 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में निर्धारित समय 3:30 बजे से खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही. समारोह की सबसे खास बात यह रही कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि एमएस धोनी मौजूद रहे. उनकी उपस्थिति ने युवा खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ा दिया.

विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. आयोजकों का कहना है कि यह चैंपियनशिप प्रदेश के टेनिस खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान करती है और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है. समापन के दौरान मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों के चेहरे पर संतोष और उत्साह साफ झलक रहा था.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रमंडल खेल: एक संपादक के पत्र ने वैश्विक खेल प्रतिस्पर्धा को जन्म दिया

रांची में अंडर 15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड के पहलवान भी दिखाएंगे दम

रांची में U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन झारखंड ने गोल्ड से किया आगाज