ETV Bharat / sports

रणजी सेमीफाइनल 5वां दिन: ड्रा हुआ मैच, फाइनल में पहुंचा कर्नाटक, उत्तराखंड बाहर

UTTARAKHAND KARNATAKA RANJI SEMI
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल (Photo courtesy of CAU+DDP Social Media)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 19, 2026 at 8:52 AM IST

|

Updated : February 19, 2026 at 10:29 AM IST

Choose ETV Bharat

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का सफर खत्म हो गया है. रणजी सेमीफाइनल के पांचवें दिन कर्नाटक ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसी के साथ उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी से बाहर हो गया है.

LIVE FEED

2:24 PM, 19 Feb 2026 (IST)

कप्तान चंदेला आउट

उत्तराखंड का 6वां विकेट गिर गया है. कप्तान कुणाल चंदेला 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. उत्तराखंड का स्कोर 156 रन है. उसे जीत के लिए अभी 666 रन बनाने हैं.

1:52 PM, 19 Feb 2026 (IST)

उत्तराखंड को 5वां झटका

उत्तराखंड को 5वां झटका लगा है. सुचित 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

12:32 PM, 19 Feb 2026 (IST)

उत्तराखंड का तीसरा विकेट गिरा

उत्तराखंड की दूसरी पारी में तीसरा विकेट गिर गया है. लक्ष्य राजचंदानी 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. लक्ष्य अभी 755 रन दूर है

11:58 AM, 19 Feb 2026 (IST)

उत्तराखंड को दूसरा झटका

उत्तराखंड का दूसरा ओपनर भी आउट हो गया है. भूपेन लालवानी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उत्तराखंड को दूसरा झटका 69 रन पर लगा है.

11:08 AM, 19 Feb 2026 (IST)

उत्तराखंड को दूसरी पारी में पहला झटका

उत्तराखंड को दूसरी पारी में पहला झटका. प्रशांत चोपड़ा शून्य पर आउट. 827 रन का असंभव लक्ष्य मिला है

10:33 AM, 19 Feb 2026 (IST)

कर्नाटक की दूसरी पारी 323 रन पर समाप्त

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक की दूसरी पारी 323 रन पर समाप्त हो गई है. कप्तान देवदत्त पडिक्कल घायल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. इस तरह कर्नाटक की पारी 9 विकेट पर 323 रन पर समाप्त हो गई. लोकेश राहुल 86 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे छोर से उनका साथ कोई बल्लेबाज नहीं दे सका. नहीं तो राहुल भी स्मरण रविचंद्रन की तरह दोनों पारियों में शतक लगा सकते थे. उत्तराखंड की ओर से कर्नाटक की दूसरी पारी में मयंक मिश्रा सबसे सफल बॉलर रहे. मयंक ने 69 रन देकर 4 विकेट लिए. अभय नेगी को 63 रन खर्च करके 2 विकेट मिले. अवनीश सुधा और सुचित को 1-1 विकेट मिले हैं. एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.

10:28 AM, 19 Feb 2026 (IST)

कर्नाटक की दूसरी पारी में 9वां विकेट गिरा

कर्नाटक की दूसरी पारी में 9वां विकेट गिर गया है. प्रसिद्ध रन आउट हुए हैं. लोकेश राहुल शतक के करीब हैं

10:13 AM, 19 Feb 2026 (IST)

कर्नाटक का 8वां विकेट गिरा

कर्नाटक का 8वां विकेट गिरा, शिखर शेट्ठी मयंक मिश्रा का शिकार बने.

9:55 AM, 19 Feb 2026 (IST)

कर्नाटक की दूसरी पारी का 7वां विकेट गिरा. लीड 817 रन की हुई. वैशाक कुमार शून्य पर आउट. मयंक मिश्रा को मिला तीसरा विकेट

8:53 AM, 19 Feb 2026 (IST)

कर्नाटक के स्मरण रविचंद्रन ने दोनों पारियों में जमाए शतक

कर्नाटक के उभरते युवा बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन ने उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक 135 और 127 रन जड़े हैं. लखनऊ में खेले जा रहे इस सेमीफाइनल मैच में स्मरण ने अपनी टीम कर्नाटक को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

Last Updated : February 19, 2026 at 10:29 AM IST