ETV Bharat / sports

IND vs WI: संजू सैमसन की शानदार पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री

IND vs WI Super 8 match
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी दमदार एंट्री (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 1, 2026 at 6:09 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 8:55 PM IST

Choose ETV Bharat

IND vs WI: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के एक महत्वपूर्ण सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया है. जिसके परिणामस्वरूप भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छठी बार सेमीफाइनल में पहुंच गया है. कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जवाब में भारत ने संजू सैमसन की शानदार 97 रनों की पारी की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

भारत की इस जीत के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चार सेमीफाइलिस्ट का नाम सामने आ गया. सुपर 8 के ग्रुप टू से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है जबकि ग्रुप वन से साउथ अफ्रीका और भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डेंस में ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जएगा.

LIVE FEED

10:59 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: संजू बने प्लेयर ऑफ दि मैच

संजू सैमसन की शानदार पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. संजू ने 50 गेंद में नाबाद 97 रनों की न सिर्फ शानदार पारी खेली बल्कि मैच को पूरी तरह से फिनिश करके गए. जो कि बड़े मैचों स्टार विराट कोहली किया करते थे.

10:50 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

196 रनो के लक्ष्य को भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की पारी बदौलत 19.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर चेज कर लिया. इसके साथ भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है. जहां उनका मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई में होगा. संजू ने 50 गेंद में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

10:41 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: भारत का गिरा 5वां विकेट

179 के कुल स्कोर पर भारत ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है. हार्दिक 17 रन बनाकर आउट हुए. वहीं सैमसन 87 रन बनाकर टीम को जीत की तरफ अकेले ही ले जा रहे हैं.

10:20 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: भारत का गिरा चौथा विकेट

141 के कुल स्कोर पर भारत ने अपना चौथा विकेट तिलक के रूप में खो दिया है. उन्होंने 27 रनों अहम पारी खेली. उनकी जगह हार्दिक बल्लेबाजी करने आए हैं. जबकि सैमसन 70 रन बनाकर खेल रहे हैं.

10:09 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/3

भारत ने 196 रनों के जवाब में 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं. संजू 68 रन और तिलक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले अभिषेक और किशन 10-10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. उसके बाद कप्तान सूर्या 18 रन बनाकर भी आउट हो गए.

8:49 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने बनाए 195 रन

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं और भारत को मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज की तरफ से होल्डर और पावेल ने पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की, जिसकी वजह से वेस्टइंडीज 195 तक पहुंचने में सफल रहा. होल्ड ने 22 गेंद में 37 और पावेल 19 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं भारत की तरफ से बुमराह ने दो विकेट झटके जबकि वरुण और हार्दिक को एक-एक विकेट मिला.

8:15 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का गिरा चौथा विकेट

119 के कुल स्कोर पर वेस्टइंडीज ने अपना चौथा विकेट 15वें ओवर में खो दिया है. शेरफेन रदरफोर्ड को हार्दिक ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. उन्होंने 9 गेंद पर 14 रन बनाए. अब उनकी जगह पूर्व कप्तान जैसन होल्डर बल्लेबाजी करने आए हैं.

7:59 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: बुमराह ने एक ओवर में झटके दो विकेट

वेस्टइंडीज ने 102 के कुल स्कोर पर अपना दूसरा बड़ा विकेट हिटमायर के रुप में खो दिया है. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेट के पीछे संजू के हाथों कैच आउट कराया. हिटमायर ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और दो छक्का शामिल है. इसके एक गेंद बाद ही रोस्टन चेस को भी उसी ओवर में बुमराह ने आउट कर दिया. चेस ने 25 गेंद में 40 रनों की पारी खेली.

7:49 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 82/1

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं. रोस्टन चेस 22 गेंद में 38 रन और हेटमायर 5 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

7:42 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: वरुण ने वेस्टइंडीज को दिया पहला झटका

68 के कुल स्कोेर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका तब लगा जब 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड कर दिया. होप ने 33 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली और चेस के साथ पहले विकेट के लिए 68 रनों की अहम साझेदारी की. उनकी जगह शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी करने आए हैं, जबकि रोस्टन चेस 20 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं.

7:24 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Score: पावरप्ले में वेस्टइंडीज का स्कोर 45 रन

6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप 25 गेंद पर 25 रन और रोस्टन चेस 11 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरन भारत ने विकेट लेने के दो मौके भी गंवाए. पहला रोस्ट चेस का रन आउट मिस किया गया उसके बाद रोस्ट चेस का अभिषेक शर्मा ने बुमराह की गेंद पर आसान सा कैच छोड़ दिया.

6:40 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Updates: दोनों टीमों की प्लइंग-11

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

6:37 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live Updates: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. भारतीय टीम में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और अकील हुसैन को ब्रैंडन किंग की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया है.

6:04 PM, 1 Mar 2026 (IST)

IND vs WI Live: भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज अब तक 30 बार टी20 मैच में आमने सामने हुए हैं. जिसमें 19 बार भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि 10 बार वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने सामने आई हैं. जिसमें वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं जबकि भारत केवल एक मैच ही जीत पाया है.

Last Updated : March 1, 2026 at 8:55 PM IST