हैदराबाद में मेसी ने मचाया धमाल, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी संग खेला फुटबॉल मैच
Lionel Messi in Hyderabad: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैदराबाद पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने रेवंत रेड्डी के साथ मैच खेला.

Published : December 13, 2025 at 5:21 PM IST
|Updated : December 14, 2025 at 9:18 AM IST
हैदराबाद: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अर्जेंटीना से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं. मेसी पहले कोलकाता पहुंचे और अब कोलकाता से हैदराबाद पहुंच गए हैं. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मेसी का फैंस ने जमकर स्वागत किया है. उनके हैदराबाद पहुंचने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मेसी का तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद के साथ उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैच भी खेले.
मेसी और रेवंत रेड्डी ने खेला फुटबॉल मैच
मेसी के 'GOAT टूर' के हिस्से के तौर पर एक मैच भी खेला. इस मैच में रेवंत रेड्डी मेसी के सामने मैच खेलते हुए नजर आएंगे. मुख्यमंत्री जर्सी नंबर 9 में नजर आए. वो मैदान पर खेलते हुए 4 गोल किए. मैच आरआर 9 (RR9) और मेसी ऑल स्टार (AAS) के बीच खेला गया. इसके बाद वो मैसी के साथ मैदान पर फ्रेंडली मैच खेलते हुए दिखाई दिए.
Dribbles and passes with the GOAT himself! ⚽🌟
— Congress (@INCIndia) December 13, 2025
Telangana CM Shri @revanth_anumula shared a fun moment with Lionel Messi at the Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad.
📍 Telangana pic.twitter.com/JcJL9g6PyO
मेसी और रेवंत रेड्डी ने पूरी टीम के साथ फोटो कराया. इसके बाद मेसी ने मैदान पर फैंस को फुटबॉल भी दीं. उन्होंने गोल कर फुटबॉल को फैंस के बीच पहुंचाया. इस दौरान हैदराबाद के राजवी गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के लीडर राहुल गांधी भी पहुंचे, जिसने भी मेसी ने मुलाकात की.
100 फैंस खिचाएंगे 10 लाख देकर फोटो
हैदराबाद में मेसी 100 फैंस के साथ फोटो खिचाएंगे. ये फैंस 10 लाख रुपए देकर मेसी के साथ एक तस्वीर लेंगे. अब तक कई फैंस इसके लिए आवेदन कर चुके हैं. इससे पहले 'द गोट टूर' की आयोजन समिति (हैदराबाद) की सलाहकार पार्वती रेड्डी ने कहा कि, फुटबॉल फैंस फलकनुमा पैलेस में 'मीट एंड ग्रीट विद मेसी' इवेंट में मेसी से मिल पाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि फुटबॉल सुपरस्टार के साथ हर फोटो की कीमत 9.95 लाख रुपये (प्लस GST) होगी. टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं और सिर्फ 100 लोग ही फोटो ले पाएंगे.
Viva Football
— Gujarat Congress (@INCGujarat) December 13, 2025
RG With the GOAT Lionel Messi! pic.twitter.com/WZ608UZDJN
हैदराबाद में लियोनेल मेस्सी का पूरा शेड्यूल
- फ्रेंडली मैचशाम 7:50 बजे शुरू होगा.
- सीएम रेवंत रेड्डी रात 8:06 बजे मैदान में आएंगे.
- मेसी रात 8:06 बजे मैदान में आएंगे.
- रोड्रिगो और लुइस सुआरेज रात 8:08 बजे मैदान में आएंगे.
- पेनल्टी शूटआउट रात 8:13 बजे होगा.
- राहुल गांधी रात 8:18 बजे मैदान में आएंगे.
- मैच के बाद, मेस्सी ग्रुप फोटो में हिस्सा लेंगे और बच्चों से बातचीत करेंगे.
कोलकाता में मचा बवाल
इससे पहले मेसी 13 दिसंबर की रात लगभग 2:30 बजे भारत पहुंचे, जहां कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर उनके लिए जबरदस्त क्रेज देखा गया. जब मेसी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पहुंचे तो वो वहां 10 मिटन तक भी नहीं रुके, ऐसे में वहां पहुंचे फैंस गुस्सा गए और उन्होंने मैदान पर तोड़फोड़ की और भगदड़ मच गई.
✨𝐀𝐧 𝐔𝐧𝐟𝐨𝐫𝐠𝐞𝐭𝐭𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭 ✨
— Congress (@INCIndia) December 13, 2025
Football's Greatest Of All Time Lionel Messi in Hyderabad. pic.twitter.com/5z5gXCKbG9

