ETV Bharat / sports

IPL 2026: KKR के लिए गुड न्यूज, 25 करोड़ के खिलाड़ी को 24 गेंद डालने का मिला ग्रीन सिंग्नल

KKR vs LSG IPL 2026: टूर्नामेंट के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन आज के मैच में गेंदबाजी कर सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : April 9, 2026 at 10:21 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Cameron Green Bowling: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने चौथे मैच में आज (9 अप्रैल 2026) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भिड़ने वाली है. इस मैच से पहले KKR के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस मैच में गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं.

ग्रीन अपने पिछले तीन मैचों में एक बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे थे, जहां वो तीनों मैच में ही फ्लॉप रहे थे. केकेआर ने उनको अपने सबसे मजबूत आलराउंडर आंद्र रसेल के रिटायरमेंट के बाद 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. जिससे वो आईपीएल के सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी बन गए.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी से रोका
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, KKR को सूचित किया गया था कि ग्रीन IPL 2026 की शुरुआत एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में करेंगे. उनके बोर्ड ने 30 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR के पहले मैच के बाद जारी एक बयान में कहा, 'कैमरून को पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसका इलाज चल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ समय तक गेंदबाजी से दूर रहने की जरूरत है. कैमरून फिलहाल भारत में अपनी गेंदबाजी का भार धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं, ताकि लगभग 10-12 दिनों में वापसी कर सकें.'

अब, जबकि KKR इस सीजन का 15वां मैच LSG के खिलाफ खेल रही है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अपडेट को दस दिन से ज्यादा बीत चुके हैं. तो ईएसपीएन क्रिकेइंफो ने रिपोर्ट दी है कि ग्रीन अब प्रतिस्पर्धी माहौल में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं.

ग्रीन बतौर बल्लेबाज फ्लॉप
ग्रीन अपने पहले तीन मैचों में बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं, वो तीन पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 18 रन बनाए और अगले दो मैचों में वो दोहरे अंकों तक भी नहीं पहुंच पाए.

KKR की गेंदबाजी चिंता का विषय
KKR के गेंदबाजी पहले से ही बहुत कमजोर है. जहां मथीशा पथिराना, हर्षित राणा और आकाश दीप चोटिल होकर मैदान से बाहर हैं. जबकि मुस्तफिजुर रहमान को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही BCCI के निर्देशों पर टीम से हटा दिया गया था.

वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म ने KKR की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. नतीजतन तीन बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और उसके पास केवल एक अंक है, क्योंकि PBKS के खिलाफ उसका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में आज KKR का मुकाबला LSG से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ मौसम का हाल