ETV Bharat / sports

पहले दिन झारखंड की संभलती पारी, बारिश ने बिगाड़ा रणजी मुकाबले की रफ्तार

रांची में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड का नागालैंड के साथ क्रिकेट मैच जारी है.

Jharkhand team cricket match with Nagaland in Ranji Trophy in Ranchi
झारखंड और नागालैंड के बीच क्रिकेट मैच (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 1, 2025 at 11:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने पहले दिन नागालैंड के खिलाफ नियंत्रित लेकिन सतर्क शुरुआत की. हालांकि खराब मौसम और बीच-बीच में बारिश के कारण खेल काफी देर से शुरू हुआ और दिन का खेल महज 31 ओवरों तक ही सीमित रह गया. खेल खत्म होने तक झारखंड ने 2 विकेट खोकर 91 रन बनाए.

पहले दिन झारखंड के बल्लेबाजों ने परिस्थिति को देखते हुए काफी संयमित खेल दिखाया. टीम की ओर से शिखर मोहन 42 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान विराट सिंह 16 रन पर खेल रहे हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी निभाते हुए पारी को स्थिरता दी. इससे पहले सलामी बल्लेबाज शरणदीप सिंह ने 22 रन का योगदान दिया लेकिन लय पकड़ने से पहले ही पवेलियन लौट गए. दूसरे ओपनर कुमार कुशन भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और जल्दी आउट हो गए.

Jharkhand team cricket match with Nagaland in Ranji Trophy in Ranchi
रांची में क्रिकेट मैच (ETV Bharat)

नागालैंड की ओर से गेंदबाजी में जोनाथन रोंगेसेन और सौरभ कुमार ने एक-एक विकेट झटके. दोनों गेंदबाजों ने झारखंड के शुरुआती बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की और पिच से मिलने वाली नमी का फायदा उठाया. हालांकि, बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण गेंदबाजों को लगातार रफ्तार बनाए रखने में मुश्किल हुई.

Jharkhand team cricket match with Nagaland in Ranji Trophy in Ranchi
रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड का नागालैंड मुकाबला (ETV Bharat)

पहले दिन का सबसे बड़ा प्रभाव मौसम ने ही डाला. सुबह के सत्र में हुई बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ, जिससे ओवरों की संख्या घटाकर 31 कर दी गई. इसके बावजूद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने झारखंड के बल्लेबाजों का उत्साहवर्धन किया.

दूसरे दिन झारखंड की टीम की नजर मजबूत स्कोर बनाने पर रहेगी ताकि नागालैंड पर दबाव डाला जा सके. वहीं नागालैंड की टीम शुरुआती झटकों से वापसी कर झारखंड की पारी को जल्द समेटने की कोशिश करेगी. मौसम की भूमिका कल रविवार को भी अहम रहेगी, ऐसे में दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है.

Jharkhand team cricket match with Nagaland in Ranji Trophy in Ranchi
रांची में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला (ETV Bharat)

इसे भी पढे़ं- झारखंड-तमिलनाडु रणजी मुकाबला, ईशान किशन के जड़ा शानदार शतक

इसे भी पढे़ं- W,W,W,W,W... मोहम्मद शमी ने गेंद से उगली आग, 2 मैचों में 15 बल्लेबाजों का किया शिकार

इसे भी पढे़ं- टूट गया 64 साल पुराना रिकॉर्ड, रणजी इतिहास के सबसे छोटे मैच में दो खिलाड़ियों ने ली हैट्रिक