ETV Bharat / sports

इजराइल-ईरान युद्ध का असर दो क्रिकेट टीमों पर भी, टी20 वर्ल्ड कप खेलने आए थे भारत

Israel Iran War: इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होने का असर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमों पर भी पड़ा.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 3, 2026 at 2:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Israel Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने कई दूसरे देशों को भी प्रभावित किया है. जिसकी वजह से पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध के दहाने पर खड़ा और सबने अपने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. जिसका असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है.

भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीमें अब इस युद्ध की वजह से अपने देश वापस नहीं लौट पा रही हैं. क्योंकि मिडिल ईस्ट ने अपने एयरस्पेस बंद किए हुए हैं. ये दनों टीमें वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारत में ही रुकी हुई हैं. कुछ दिन पहले सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया था और एक मार्च को भारत से हारने के बाद वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर होने वाली आखिरी टीम थी.

वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में रुकी हुई है, जबिक जिम्बाब्वे की टीम दिल्ली में है. कैरेबियाई टीम को भारत से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के तुरंत बाद अपने देश के लिए निकलना था, लेकिन दुबई एयरपोर्ट के बंद होने और वेस्ट एशियाई एयरस्पेस के बड़े पैमाने पर बंद होने से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के शेड्यूल में रुकावट आई है.

वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के एक बयान में कहा गया कि स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित ट्रैवल अरेंजमेंट पक्का करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), संबंधित सरकारी अधिकारियों और एयरलाइन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है. हमारे खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बयान में आगे कहा गया है कि टीम अभी भारत में है और सुरक्षित और ठीक है. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और जैसे ही कन्फर्म ट्रैवल अरेंजमेंट फाइनल होंगे, हम आगे अपडेट देंगे.

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
जिम्बाब्वे के क्रिकेट बोर्ड ने भी सोमवार को कंफर्म किया कि उनके खिलाड़ी और स्टाफ दिल्ली में सुरक्षित हैं, और एडमिनिस्ट्रेटर दूसरे ट्रैवल अरेंजमेंट पर काम कर रहे हैं. बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, 'जिम्बाब्वे क्रिकेट कन्फर्म करता है कि जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन के खत्म होने के बाद भारत में सुरक्षित और ठीक है. उन्होंने आगे कहा, 'स्क्वॉड को दुबई के रास्ते घर लौटना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में बदलते हालात की वजह से ट्रैवल प्लान पर असर पड़ा है, जिससे जरूरी ट्रांजिट रूट में रुकावट आई है.'

बता दें कि क्रिकेट टीमों पर यह संकट तब आया जब इजराइल और अमेरिका ने मिलकर एक साथ ईरान पर हमला कर दिया. जवाब में ईरान ने इजराइल के साथ-साथ कुवैत, यूएई और सऊदी अरब जैसे मिडिल ईस्ट देशों में अमेरिका के मिलिट्री बेस पर भी हमला कर दिया. इस वजह से कई मिडिल ईस्ट के देशों ने अपने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए, जिससे कई लोगों के ट्रैवल प्लान पर असर पड़ा है, जिसमें खेल जगत की हस्तियां भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

इजराइल-ईरान जंग: दुबई में दो दिन फंसे रहने के बाद स्टार खिलाड़ी लौटीं भारत, बोली ये बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमीफाइनलिस्ट, जानें कब और कहां होंगे महामुकाबले?