ETV Bharat / sports

इजराइल-ईरान जंग: दुबई में दो दिन फंसे रहने के बाद स्टार खिलाड़ी लौटीं भारत, बोली ये बड़ी बात

PV Sindhu Returns To India: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु दुबई में फंसी रहने के बाद सुरक्षित बेंगलुरु लौट आई हैं.

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 3, 2026 at 1:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Israel Iran War: भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु यूएस, इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई के बाद खाड़ी क्षेत्र में एयरस्पेस बंद होने के बाद दुबई एयरपोर्ट पर फंसी रहने के बाद बेंगलुरु में अपने घर लौट आई हैं. सिंधु को लंदन में 3 मार्च से शुरू होने वाले ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था, लेकिन यात्रा में रुकावटों ने उनके प्लान बदल दिए, और वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी.

भारतीय स्टार शटलर 1 मार्च को दुबई में अपने ठहरने की जगह के पास हुए एक धमाके में बाल-बाल बच गई थीं. जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था. लेकिन अब तीन मार्च को सिंधु भारत वापर आ गई हैं, जिसके बाद उन्होंने दुबई अधिकारियों और एयरपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद दिया है. सिंधु ने अपनी पोस्ट में कहा कि अब उनके लिए खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है.

सिंधू ने पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे हैं, लेकिन मैं अपने घर वापस आकर सच में बहुत शुक्रगुजार हूं. शानदार ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारा इतना अच्छा ख्याल रखा. हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से ज्यादा मायने रखता है.' सिंधु ने कहा, 'अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है.'

दुबई में कैसे फंसी सिंधु?
सिंधु दुबई इसलिए पहुंचीं क्योंकि यह शहर उनके डेस्टिनेशन बर्मिंघम से जुड़ने का पॉइंट था, जहां वह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए जा रही थीं. लेकिन जैसे ही मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रुक गए. इसके कारण हजारों यात्री, जिनमें दो ओलंपिक मेडलिस्ट भी शामिल थे, फंस गए.

भारतीय शटलर और उनकी टीम शहर में उनके रहने की जगह के पास हुए एक धमाके में बाल-बाल बच गईं. सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उस पल के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि उनके कोच को जल्दी से हटना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. उन्होंने यह भी बताया कि दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडियन हाई कमीशन की मदद से टीम को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया.

दुनिया में 12वीं रैंक वाली सिंधु को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले राउंड में थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग से भिड़ना था. लेकिन अब वो उस टूर्नामेंट को छोड़ चुकी हैं, वहीं भारत के दूसरे स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने अपने-अपने पहले राउंड के मैच जीत लिए हैं.

ये भी पढ़ें

Iran War Updates: सऊदी अरब के रियाद में धमाके, ईरान का दुबई में अमेरिकी सेना पर हमला

ईरान से टकराव के बीच कई अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, कुवैत ने गलती से 3 लड़ाकू विमान मार गिराए