ETV Bharat / sports

IPL 2026: आज हैदराबाद के सामने पंजाब का चैलेंज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी?

IPL 2026 Today Match: अंक तालिका में पंजाब किंग्स पहले तो सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है.

IPL 2026: आज हैदराबाद के सामने पंजाबा का चैलेंज
IPL 2026: आज हैदराबाद के सामने पंजाबा का चैलेंज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : May 6, 2026 at 10:05 AM IST

|

Updated : May 6, 2026 at 10:14 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

IPL 2026 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी. यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

इस सीजन दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है, जिसका परिणाम ये है कि आज ये टीमें अंक तालिका के टॉप फोर में बनी हुई हैं. जहां पंजाब किंग्स 9 मैच में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स लेकर पहले स्थान पर है वहीं हैदराबाद 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है. अगर वो आज का मैच जीत जाते हैं तो फिर वो पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे.

टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत खराब रही थी, लेकिन बाद में उनकी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीतकर टॉप फोर में पहुंच गए. हालांकि पिछले मुकाबले में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

वहीं, 2025 की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स ने अपनी शुरुआती सात मैचों में से छह में जीत हासिल की, जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया. लेकिन उन्हें अपने पिछले दो मैच- राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस- से हार का सामना करना पड़ा. अगर पंजाब आज का मैच जीत जाती है तो वो पहले स्थान पर अपने कब्जे और ज्यादा मजबूत कर लेगी.

हैदराबाद के पास बदला लेने का मौका
इस सीजन में पंजाब और हैदराबाद पहले भी एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं. जब मुल्लांपुर में खेले गए उस मैच में सनराइजर्स को छह विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब 220 रनों के लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था. इसलिए आज का मैच हैदराबाद को अपना पिछला हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका भी देता है.

SRH vs PBKS: हेड टू हेड
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो हैदराबाद को पलड़ा साफ तौर से भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. जिसमें 17 बार हैदराबाद विजय रही है जबकि पंजाब को केवल 8 मैच में ही जीत मिल सकी है. वहीं हैदराबाद के स्टेडियम में भी SRH 9-1 से आगे हैं.

SRH vs PBKS: दोनों टीमों के स्क्वाड
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा.

Last Updated : May 6, 2026 at 10:14 AM IST