ETV Bharat / sports

IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MI vs LSG Match Preview: अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 9वें तो लखनऊ सुपर जायंट्स 10वें स्थान पर है.

IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से
IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : May 4, 2026 at 10:20 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

IPL 2026 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में आज (4 मई) मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

अंक तालिका में दोनों ही टीमें सबसे नीचे चल रही हैं. जहां मुंबई ने 9 मैचों के बाद भी 9वें स्थान पर है. वो अब तक केवल दो मैच में जीत दर्ज कर सकी है. वे इस मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद उतर रहे हैं, जिसमें हाल ही में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों आठ विकेट की करारी हार भी शामिल है.

वहीं तालिका में सबसे नीचे बैठी LSG ने भी आठ मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. वे लगातार पांच हार से जूझ रहे हैं. उनकी सबसे ताजा हार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली दिल तोड़ने वाली हार है.

मुंबई का अभियान प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है. हार्दिक की कप्तानी भी अब सवालों के घेरे में आ गई है.

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी ने टीम की स्थिरता को और भी कमजोर कर दिया है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है.

वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं. अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरन से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए आठ मुकाबलों में से छह में लखनऊ ने जीत हासिल की है, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में मिली दो जीत भी शामिल हैं.

दोनों टीमों के तालिका में सबसे नीचे होने के कारण, सोमवार का यह मुकाबला यह तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है कि क्या इनमें से कोई भी टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रख पाएगी या नहीं.

दोनों टीमों के स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.

लखनऊ सुपर जाइंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.