IPL 2026: एक रन से मैच जीतने के बाद शुभमन गिल को मिली बड़ी सजा, 12 लाख का लगा जुर्माना
Shubman Gill Fined: दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से मात देने के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल पर बड़ा जुर्माना लगया गया.

Published : April 9, 2026 at 11:29 AM IST
इंडियन प्रीमियर 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करना गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर भारी पड़ गया. मैच के बाद उनपर स्लो ओव रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना ठोक दिया गया.
IPL ने एक बयान जारी करके कहा, 'गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी.'
बयान में आगे कहा गया, 'चूंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था. जिसकी वजह से गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.'
इससे पहले, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर IPL 2026 में धीमी ओवर-रेट के लिए दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है. पहले 12 लाख और दूसरी बार 24 लाख का जुर्माना लगा.
🎥 𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from a 𝙂𝙖𝙢𝙚 𝙤𝙛 𝙈𝙖𝙧𝙜𝙞𝙣𝙨 🔢
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Twists, turns and a rollercoaster of emotions 🎢
Relive the final moments from the thrilling #DCvGT contest 🔁#TATAIPL | #KhelBindaas | @gujarat_titans pic.twitter.com/JQEZiWc3OP
गुजरात की दिल्ली पर रोमांचक जीत
गुजरात ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जिसमें गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर की तिकड़ी ने अर्धशतक लगा. जावब में दिल्ली की टीम 209 रन ही बना सकी. जिसमें केएल राहुल 92 रन बनाकर गलत समय पर आउट हो गए, जबकि मिलर 40 रन बनाकर नाबाद रहे.
दिल्ली मैच जीतने के बहुत करीब था. उनको आखिरी दो गेंदों पर दो रनों की जरूरत थी, लेकिन आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रन-आउट होने से मुकाबला GT के पक्ष में चला गया.गेंदबाजी में, राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 17 रन खर्च करके 3 अहम विकेट लिए. जिसमें समीर रिजवी का भी विकेट शामिल है.
इस शानदार प्रदर्शन की वजह से राशिद खान को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस जीत के साथ गुजरात ने अंक तालिका में अपना खाता खोला और वो अब तीन मैच के बाद छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

