IPL 2026: कप्तान गिल की सेंचुरी, गुजरात टाइटंस की फाइनल में शानदार एंट्री, राजस्थान को 7 विकेट से दी मात
IPL 2026 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

Published : May 29, 2026 at 11:25 PM IST
IPL 2026 Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दे दी है. इस जीत के साथ GT फाइनल में पहुंच गई. जहां अब उनका मुकाबला RCB से होगा. जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
215 रनोें के विशाल लक्ष्य को GT ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार शतकीय और साईं सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आसानी से 19वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
🎟️ to FINAL! ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
Highest run-chase in TATA IPL Playoffs! ✅#ShubmanGill leads from the front in absolute style as GT storm into the FINAL to set up a blockbuster clash against RCB! 🔥🤩❤️#TATAIPL #RRvsGT | #SaiSudharsan, #VaibhavSooryavanshi, #RashidKhan, #RiyanParag,… pic.twitter.com/IsOpYL2Kr7
गिल का शतक
शुभमन गिल ने 53 गेंद में 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 104 रन बनाए और प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. वहीं सुदर्शन ने 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी भी हुई, जो कि प्लेऑफ की सबसे बड़ी साझेदारी है.
सुदर्शन फिर हुए हिट विकेट
सुदर्शन एक बार फिर वैसे ही आउट हुए जैसे वो क्वालीफायर 1 में हिट विकेट आउट हुए थे. इस बार भी शॉट खेलते हुए उनका बल्ला छूट गया और फिर सीधे स्टंप पर जा गिरा.
Hit wicket! Twice in two innings! 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
So unlucky for #SaiSudharsan! Everyone is in disbelief! 😳💔#TATAIPL Qualifier 2 👉 #GTvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/pv6LOaRl1f pic.twitter.com/vefx3gx65i
वैभव की पारी गई बेकार
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद में 45 और आखिर में फरेरा ने 11 गेंद में 35 रनों की नाबाद तेज पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंद में 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. हालांकि इस बार वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. लेकिन उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड करने में सफल जरूर हुए.
A 𝙩𝙞𝙩𝙖𝙣𝙞𝙘 𝙧𝙪𝙣 to the #Final 💙@gujarat_titans make their way into the #TATAIPL 2026 finale 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/EeKpvawv9O
वैभव अब सबसे कम बॉल पर 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 440 गेंद में ये आंकड़ा पार किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था. जिन्होंने 545 गेंद में 1000 रन बनाए थे. इसके अलावा वो आईपीएल प्लेऑफ के एक सीजन में सबसे ज्यादा 19 छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
IPL में 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें
- 440 - वैभव सूर्यवंशी
- 545 - आंद्रे रसेल
- 560 - टिम डेविड
- 575 - ट्रैविस हेड
एक सीजन में IPL प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्के
- 19 - वैभव सूर्यवंशी 2026 में
- 11 - 2014 में रिद्धिमान साहा
- 11-शुभमन गिल 2023 में

