बेंगलुरु से छीनी गई IPL 2026 फाइनल मैच की मेजबानी, जानें अब किस शहर में खेला जाएगा खिताबी मुकाबला?
IPL 2026 सीजन के फाइनल समेत प्लेऑफ मैचों की तारीख और स्थान का ऐलान कर दिया गया है.

Published : May 6, 2026 at 1:12 PM IST
IPL 2026 Playoffs schedule: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल समेत प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसके अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाएगा. BCCI ने मंगलवार को पुष्टि की कि क्वालिफायर 1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 दोनों ही न्यू चंडीगढ़ में होंगे. इसके बाद टूर्नामेंट का समापन अहमदाबाद में होगा.
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
अब प्लेऑफ तीन जगहों पर खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद मिलकर करेंगे.
- क्वालीफायर 1 – 26 मई – धर्मशाला
- एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू चंडीगढ़
- क्वालीफायर 2 – 29 मई – न्यू चंडीगढ़
- फाइनल – 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
बेंगलुरु से छीनी गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी
बता दें कि इससे पहले यह तय था कि बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा. लेकिन बीसीसीआई ने इस अब अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया है. हालांकि बोर्ड ने इस फैसले के पीछे की वजह ऑपरेशनल और लॉजिस्टिकल कारणों को बताया है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कर्नाटक के विधायकों के लिए मुफ्त IPL टिकटों को लेकर हाल ही में जो विवाद हुआ था, उसने भी पर्दे के पीछे इस फैसले में अहम भूमिका निभाई है.
पुरानी परंपरा के खिलाफ
BCCI के इस फैसले से बेंगलुरु न सिर्फ फाइनल की मेजबानी से चूकेगा, बल्कि उसे प्लेऑफ का कोई भी मैच खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा. यह IPL की उस पुरानी परंपरा के खिलाफ है, जिसके तहत मौजूदा चैंपियन टीम को खिताबी मुकाबले की मेजबानी का अधिकार मिलता है.
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल
इस सीजन पंजाब किंग्स, आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान अंक तालिका के टॉप फोर में अपना कब्जा जमाया हुआ है. पंजाब 9 मचै में 13 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है जबकि आरसीबी उतने ही मैच के बाद 12 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. जबकि हैदराबाद और राजस्थान 10-10 मैच के बाद 12 प्वाइंट्स के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं.

