RCB पर पैसों की तो वैभव पर अवॉर्ड की हुई बारिश, देखें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड ?
IPL 2026 का फाइनल जीतने के बाद RCB पर पैसों की तो वैभव सूर्यवंशी पर अवॉर्ड की बारिश हुई.

Published : June 1, 2026 at 8:04 AM IST
|Updated : June 1, 2026 at 10:09 AM IST
IPL 2026 Awards Winners List: रविवार (31 मई) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को फाइनल में पांच विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ जहां RCB को 20 करोड़ की प्राइज मनी दी गई तो वहीं 15 साल के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पांच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
वैभव ने जीते 5 अवॉर्ड
IPL 2026 फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने इस सीजन कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए. जिसमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन अवॉर्ड शामिल हैं. इन पांचों अवॉर्ड के लिए वैभव को अलग अलग ट्रॉफी और कुल 50 लाख की इनामी राशि भी दी गई.
वैभव ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा. इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 72 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें 'सुपर सिक्सेस' का अवॉर्ड मिला.
𝑱𝒂𝒃 𝒑𝒖𝒄𝒉𝒉𝒆 𝒚𝒂𝒉𝒂𝒏 𝒌𝒂𝒖𝒏 𝒉𝒂𝒊 𝒃𝒆𝒔𝒕?
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
𝑰𝒕'𝒔 𝒎𝒆 𝑰 𝒈𝒖𝒆𝒔𝒔! 😎#TATAIPL #Final #RCBvGT #RCB #VaibhavSooryavanshi pic.twitter.com/A2CpU2D051
पर्पल कैप
गेंदबाजी की बात करें तो, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई और 'पर्पल कैप' अपने नाम की.
ग्रीन डॉट बॉल
वहीं उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को उनकी कसी हुई गेंदबाज़ी के लिए सराहा गया. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 172 'डॉट बॉल' फेंकने के लिए ग्रीन डॉट बॉल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
कैच ऑफ द सीजन
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन का सीजन भी काफी यादगार रहा. उन्होंने 75 चौके लगाकर 'मोस्ट फोर्स' का अवॉर्ड जीता. कोलकाता नाइट राइडर्स के मनीष पांडे को 'कैच ऑफ द सीजन' का अवॉर्ड मिला. उन्होंने 'बैकवर्ड पॉइंट' पर हवा में उछलकर एक हाथ से टिम डेविड का शानदार कैच लपका था.
𝗥𝗮𝘄. 𝗥𝗲𝗮𝗹. 𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 🏆🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
🎥 Soaking in @RCBTweets special night in 𝙍𝙚𝙙 & 𝙂𝙤𝙡𝙙 ❤️ #TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/lmswo5YTC0
पंजाब किंग्स को भी मिला अवॉर्ड
खेल भावना और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने वाले 'फेयर प्ले अवॉर्ड' से पंजाब किंग्स को सम्मानित किया गया. IPL ने अपने मैदानों की गुणवत्ता को भी सराहा. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को उन मैदानों के लिए 'पिच और ग्राउंड अवॉर्ड' मिला, जहां चार या उससे कम मैच खेले गए थे. वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को 'ओवरऑल पिच और ग्राउंड अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
IPL 2026 अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट
• ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) - 776 रन
• पर्पल कैप: कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) - 29 विकेट
• सबसे मूल्यवान खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
• सीजन के उभरते खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
• सीजन के सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (237.31 स्ट्राइक रेट)
• सीजन के सुपर सिक्स: वैभव सूर्यवंशी - 72 छक्के
• सर्वाधिक चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स) - 75 चौके
• सर्वाधिक डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) - 172 डॉट बॉल
• कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स)
• फेयर प्ले अवार्ड: पंजाब किंग्स
IPL 2026 की प्राइज मनी
- चैंपियन: ₹20 करोड़ (RCB)
- रनर-अप: ₹13 करोड़ (GT)
- क्वालिफायर 2 में हारने वाली टीम (RR): ₹7 करोड़
- एलिमिनेटर में हारने वाली टीम (SRH): ₹6.5 करोड़
व्यक्तिगत पुरस्कार
- ऑरेंज कैप विजेता: ₹10 लाख (वैभव सूर्यवंशी)
- पर्पल कैप विजेता: ₹10 लाख (कगीसो रबाड़ा)
- सबसे कीमती खिलाड़ी (MVP): ₹10 लाख (वैभव सूर्यवंशी)
- सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी: ₹10 लाख (वैभव सूर्यवंशी)
- फेयर प्ले अवॉर्ड: ₹10 लाख (पंजााब किंग्स)
- सीजन का सुपर स्ट्राइकर: ₹10 लाख (वैभव सूर्यवंशी)
- सबसे ज्यादा छक्के मारने वाला: ₹10 लाख (वैभव सूर्यवंशी)
- सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: ₹10 लाख (मनीष पांडे)

