ETV Bharat / sports

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होगा कांटे का मुकाबला, जानिए कहां देखें लाइव?

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को क्रिकेट मैच खेला जाने वाला है. आइए इस मुकाबले की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

India vs Pakistan Under 19 Asia Cup
भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस एशिया कप ट्रॉफी के साथ (ians)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : December 13, 2025 at 6:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: क्रिकेट के मैदान पर जब-जब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाता है, तब-तब दुनिया भर के क्रिकेट फैंस उनसे मजे के साथ देखते हैं. ये दोनों चिर प्रतिद्वंदी देश आपस में जब एक दूसरे से क्रिकेट की पिच पर भिड़ते हैं तो रोमांच चरम पर ही होता है. भारत-पाकिस्तान का मैच चाहें सीनियर टीमों के बीच हों या फिर जूनियर टीमों के बीच हों दोनों देशों के फैंस के बीच क्रेज उतना ही होता है.

अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है. क्रिकेट लवर्स जानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि, ये मैच कब, कहां और कितने वाले से खेला जाने वाला है. वो इस मैच का लाइव प्रसारण कहां पर देख सकते हैं. तो आज हम आपको इस बारे में ही बताने वाले हैं.

कब होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच
दरअसल, इन दिनों दुबई में अंडर-19 एशिया कप 2025, वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इसमें भारत की अंडर-19 टीम आयुष मात्रे की कप्तानी में हिस्सा ले रही है. इस टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा भारतीय स्टार भी मौजूद हैं. ऐसे में 14 दिसंबर यानी की रविवार को इंडिया-अंडर-19 का मुकाबला पाकिस्तान अंडर-19 से होने वाला है.

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच
पाकिस्तान और भारत के बीच ये मुकाबला दुबई के लोकल टाइम के अनुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. इसके साथ ही भारत में ये मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. ये में आईसीसी अकादमी दुबई में खेला जाएगा. पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ और भारत की कप्तानी आयुष मात्रे करेंगे.

कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच लाइव
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि अंडर-19 एशिया कप के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर की जाएगी.

इस टूर्नामेंट में पहले मैच में भारत ने वैभव सूर्यवंशी के 171 रनों की पारी की बदौलत यूएई को 434 रनों का लक्ष्य दिया था. और भारत ने 234 रन से बड़ी जीत के साथ आगाज किया. अब भारत पाकिस्तान को भी धूल चटाना चाहेगा.

भारत और पाकिस्तान के स्क्वाड

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, उधव मोहन, नमन पुष्पक, युवराज गोहिल.

पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, मोमिन कमर, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद शायान.

ये खबर भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया कप में 171 रनों की तूफानी पारी खेल रचा इतिहास