ETV Bharat / sports

कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, 13 मेडल के साथ पहले स्थान पर किया कब्जा

कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया.

कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का दबदबा
कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का दबदबा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : October 11, 2026 at 7:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अहमदाबाद (गुजरात): अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय खिलाड़ियों ने खेल में अपना दबदबा बनाए रखा और कुल 13 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

यह चैंपियनशिप 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया. जिसमें 42 कॉमनवेल्थ देशों के कुल 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में क्यू स्पोर्ट्स (जैसे इंग्लिश बिलियर्ड्स, स्नूकर, 10-बॉल पूल, हेबॉल और ब्लैकबॉल) के कुल 10 मेडल इवेंट्स आयोजित किए गए.

मुंबई के 24 वर्षीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रयान रजमी
मुंबई के 24 वर्षीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रयान रजमी (Etv Bharat)

मुंबई के 24 वर्षीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रयान रजमी ने पुरुषों के बिलियर्ड्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. रयान इस चैंपियनशिप में पुरुषों के सभी इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 121, 106, 187, 206 और 221 के शानदार ब्रेक बनाए. उन्होंने कनाडा और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की.

रयान रजमी ने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है. अहमदाबाद में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 20 से ज्यादा टेबल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और इतने बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों और बिलियर्ड्स-स्नूकर फेडरेशन का धन्यवाद किया.

मुंबई के 24 वर्षीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रयान रजमी
मुंबई के 24 वर्षीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रयान रजमी (Etv Bharat)

10 अक्टूबर को हुए समापन समारोह में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पी. टी. उषा शामिल हुईं. उन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किए. इस मौके पर उन्होंने भारत के खेल क्षेत्र के विकास, खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं और अहमदाबाद के स्पोर्ट्स हब के तौर पर विकास के बारे में बात की. लेकिन उन्होंने चैंपियनशिप को देखने के लिए कम दर्शकों की संख्या पर निराशा भी जताई. उन्होंने कहा कि हमें इस पर काम करना चाहिए, बस यही एक कमी दिखी, बाकी सब कुछ बहुत अच्छा रहा.'

उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ टूर्नामेंट में दर्शकों की मौजूदगी बढ़ाना भी जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि उनके समय में खिलाड़ियों को आज जैसी सुविधाएं नहीं मिलती थीं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की, जबकि आज सरकार खिलाड़ियों को काफी मदद दे रही है.

ये भी पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीते कुल 85 मेडल, देखें किस खेल में मिला गोल्ड ?

13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', 24 लाख रुपये मिला इनाम

एशियन गेम्स 2026: एक गोल्ड के लिए तरसते रहे कई देश, और इस चीनी तैराक ने 7 गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास