ETV Bharat / sports

भारत ने पांच बार की फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील से खेलने के लिए टीम का किया ऐलान

भारतीय फुटबॉल टीम सितंबर-अक्टूबर में फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले चुकी 3 टीमों से मैच खेलने वाली है.

भारतीय फुटबॉल टीम
भारतीय फुटबॉल टीम (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : September 1, 2026 at 2:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

India vs Brazil Friendly Match: भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले चुकी तीन टीमें-पनामा, ब्राजील और उरुग्वे- भारत का दौरा करने वाली है. ये तीनों टीमें सितंबर और अक्टूबर में भारतीय फुटबल टीम से फ्रेंडली मैच भी खेलने वाली है. जिससे भारत को खुद को परखने का मौका मिलेगा.

भारतीय टीम 26 सितंबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पनामा के खिलाफ मैच खेलेगी. इसके बाद वे कोलकाता जाएंगे, जहां उनका मुकाबला 3 अक्टूबर को पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील और 6 अक्टूबर को दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से होगा.

बता दें कि ये तीनों टीमें इस साल की शुरुआत में हुए FIFA वर्ल्ड कप में खेली थीं, लेकिन पनामा और उरुग्वे ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थीं जबकि ब्राजील राउंड ऑफ 16 में नार्वे से हारकर बाहर हो गई थी.

इस तीन इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच खालिद जमील ने 26 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा भी कर दी. जिसमें चार गोलकीपर, आठ डिफेंडर, आठ मिडफील्डर और छह फॉरवर्ड शामिल हैं.

भारतीय फुटबॉल टीम

  • गोलकीपर: एल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार.
  • डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, ह्मिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम.
  • मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निक्सन, मोहम्मद सनन, रिकी शबोंग, सहल अब्दुल समद.
  • फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंडिका, इरफान यादवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह.

चार रिजर्व खिलाड़ी
गोलकीपर ऋतिक तिवारी, डिफेंडर चिंगलेनसाना सिंह कोंशम और रोशन सिंह नाओरेम, मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम.

पनामा के खिलाफ मैच से पहले तैयारी कैंप के लिए भारतीय टीम 14 सितंबर को बेंगलुरु में इकट्ठा होगी. पहला मैच खेलने के बाद, भारतीय टीम 28 सितंबर को कोलकाता के लिए रवाना होगी, ताकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में होने वाले बाकी दो मैचों की तैयारी कर सके.

फ्रैंडली मैच का कार्यक्रम

  • 26 सितंबर: भारत बनाम पनामा - श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु
  • 3 अक्टूबर: भारत बनाम ब्राजील-विवेकानंद युवा भारती क्रीरांगन, कोलकाता
  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम उरुग्वे - विवेकानन्द युवा भारती क्रीरांगन, कोलकाता