भारत ने जीत के साथ महिला एशिया कप का किया शानदार आगाज, थाईलैंड को 94 रनों से हराया
Women's Asia Cup 2026: भारत ने महिला एशिया कप के अपने पहले मैच में थाईलैंड पर 94 रनों की शानदार जीत दर्ज की.

Published : August 31, 2026 at 9:39 AM IST
IND W vs THA W: भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में थाईलैंड पर 94 रनों की शानदार जीत के साथ महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान की जबरदस्त शुरुआत की.
जीत के लिए 160 रनों का पीछा करते हुए, थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रनों पर ऑल-आउट हो गई. थाईलैंड की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ही एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं जिन्होंने कुछ संघर्ष किया और 48 गेंदों में 41 रन बनाए.
वहीं भारत की तरफ से शैफाली वर्मा ने अपनी 19वीं T20I हाफ-सेंचुरी लगाई. उसके बाद गेंदबाजों ने थाईलैंड की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए. उसके बाद अपना T20I डेब्यू कर रहीं प्रतिका रावल ने 18 गेंदों में 22 रन बनाकर अउट हुईं. शैफाली ने 36 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में आठ जबरदस्त चौके और तीन छक्के लगाए.
The Women in Blue are off to a winning start! Despite a few hiccups with the bat ~ their bowling unit put on a clinic to seal a massive win and give their NRR a big boost 🇮🇳#DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvTHAIW #ACC pic.twitter.com/Q7wVZxO2eH
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) August 30, 2026
भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई
8.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/1 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अचानक विकेट गिरने से पारी का रुख बदल गया. 8.5 ओवर में 91/1 के स्कोर से भारत 17.2 ओवर तक 137/9 पर आ गया, क्योंकि कई खिलाड़ी आसानी से आउट हो गए. इस दौरान ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा भी रन-आउट हुईं.
क्रांति गौड़ ने आखिर में आठ गेंदों पर 15 रन बनाकर भारत को 159 रन तक पहुंचाया. थाईलैंड की सुलीपोर्न लाओमी सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट लिए.
थाईलैंड 65 रन पर ऑलआउट
भारतीय टीम ने थाईलैंड के लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश को आसानी से रोक दिया. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की अगुवाई में, गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए और थाईलैंड को 16.1 ओवर में 65 रन पर ही रोक दिया.
कोनचारोएनकाई अकेली ऐसी खिलाड़ी थीं जिन्होंने देर तक संघर्ष किया और 48 गेंदों पर 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से ज्यादा साथ नहीं मिला और भारत ने 94 रनों से आसान जीत हासिल की. दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए.
भारत का अगला मैच हांगकांग से है, जो 3 सितंबर को खेला जाएगा.

