IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
IND vs ZIM Super 8: जिम्बाब्वे भारत के 256 रनों के जवाब में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका.

Published : February 26, 2026 at 6:47 PM IST
|Updated : February 26, 2026 at 10:41 PM IST
IND vs ZIM Super 8: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच के अपने दूसरे और महत्वपूर्ण मैच में मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए है. भारत को अब टी20 वर्ल्ड कप के टॉप फोर में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को हराना है. ये मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन्स गार्डेंस ने खेला जाना है.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आज के मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है.
A comfortable win for Team India! 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
Team India bag 2 very important points to stay in contention a spot in the semi-final. 🎯
Up next: ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvWI | SUN, 1st MAR, 6 PM pic.twitter.com/dqhoOvo02n
जवाब में जिम्बाब्व के टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. जिसमें ब्रायन बेनेट ने 59 गेंद पर शानदार नाबाद 97 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल है. इसके अलावा कप्तान सिकंदर राजा ने 21 गेंदोें ने 31 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की तरफ दूसरे टॉप स्कोर रहे.
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा वरुण, अक्षर और दुबे को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 23 गेंद पर 50 रन और तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत के सबसे बड़े टोटल में अहम भूमिका निभाई थी. जिम्बाब्वे की तरफ से टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला. हार्दिक को शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
IND vs ZIM: भारत के आउट होने वाले खिलाड़ी
संजू सैमसन 15 गेंद पर 24 रन बनाकर हुए आउट
ईशान किशन 24 गेंद पर 38 रन बनाकर हुए आउट
अभिषेक शर्मा 30 गेंद पर 55 रन बनाकर हुए आउट
सूर्यकुमार यादव 13 गेंद पर 33 रन बनाकर हुए आउट
Zimbabwe won the toss and invited #TeamIndia to bat first! 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
What total will they look to post in this all-important Super clash? 🤔
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvZIM | LIVE NOW ➡️ https://t.co/vIdZg7mGmy pic.twitter.com/of3bD3dsv8
भारत की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. ये मैच भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को हराना जरूरी है.
टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्य ने कहा, 'हम पहले बैटिंग करने के ही बारे में सोच रहे थे और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा. चाहे आप जीतें या हारें आप उससे कुछ सीखते हैं. बस पिछले गेम में जो हुआ उसे भूल जाना ही बेहतर है. हम वैसे ही खेलेंगे जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हैं. गेम का मजा लो और सब कुछ भूल जाओ.
वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'यह चेन्नई की पिच नमी वाली लग रही है, और हम पहले गेंदबाजी करके तेज गेंदबाज को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं. अगर हम इंडिया को कम टोटल पर रोक पाए, तो बहुत कुछ होगा. हम जितनी गर्मी हम महसूस कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी महसूस करेगी.
A must-win match & here's how the teams line up! 📝
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
🇮🇳: Sanju & Axar replace Rinku & Washington
🇿🇼: Maposa replaces Cremer
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvZIM | LIVE NOW ➡️ https://t.co/vIdZg7mGmy pic.twitter.com/m1hpuV1S60
IND vs ZIM Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा.
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

