IND vs WI: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
IND vs WI 3rd T20I: भारत ने 223 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 209 रन ही बनाने दी.

Published : October 11, 2026 at 6:46 PM IST
|Updated : October 11, 2026 at 11:43 PM IST
IND vs WI 3rd T20I: भारत ने रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. भारत के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. ये जारी भारत वेस्टइंडीज व्हाइट बॉल सीरीज पहला मौका था जब कोई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर (43 रन, 26 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और कामिल पूरन (42 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने उम्दा पारी खेली. इसके बाद शमार स्प्रिंगर (11 गेंद में नाबाद 35, चार छक्के, दो चौके) ने अंत में तूफानी पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से अर्शदीप ने 44 रन पर तीन जबकि नमन धीर ने 39 रन पर दो विकेट लेकर आज के सबसे सफल गेंदबाज रहे.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी की वजह से वेस्टइंडीज के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा. अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रनों का योगदान दिया. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नीव रख दी. जबकि तिलक वर्मा ने 28, रेड्डी ने 21 और अक्षर ने 20 रनों की छोटी पारी खेली. लेकिन समय-समय पर विकेट गिरने की वजह से भारत कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सका. जिसकी वजह से वो इस छोटे स्टेडियम में 20 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन ही बना सका. वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेस, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर दो-दो विकेट लेने में सफल रहे, जबकि किमो पॉल और गुडाकेश मोटी को एक-एक मिला.
आज के मैच में दोनों टीमों ने अपनी अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी किए. मेहमान टीम ने दो बदलावा किए हैं, रोमारियो शेफर्ड की तबितय ठीक ना होने की वजह से उनको आज के मैच में आराम दिया गया है. उनकी जगह सैमसन को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा अकील हुसैल की जगह कीमो पॉल को टीम में चुना गया है. वहीं भारत ने भी अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. शिवम दूबे की जगह नीतिश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.
पांच मैचों की सीरीज में अब भारत 2-1 से आगे है. सीरीज का चौथा मैच अब 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भारत ने 171 रनों के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर चेज किया था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्यो को 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी , नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल , शमर जोसेफ और गुडाकेश मोटी.

