IND vs SA: जडेजा-पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में दोनों के नाम हुए अमर
IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन जडेजा और पंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Published : November 15, 2025 at 3:09 PM IST
|Updated : November 15, 2025 at 3:24 PM IST
Jadeja-Pant record: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेल जा रहे पहले टेस्ट मैच में दो खिलाड़ियों नें अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन 300 विकेट लेने वाले इतिहास के केवल चौथे क्रिकेटर बन गए हैं. जबकि ऋषभ पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रनों का आंकड़ा पार करने से 10 रन दूर थे, जैसे ही उन्होंने दूसरे दिन 10वां रन लिया वैसे ही वो टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 300 विकेट लेने वाले विशिष्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. इससे पहले ये कारनामा इंग्लैंड के इयान बॉथम, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और पूर्व कीवी कप्तान डेनियल विटोरी अंजाम दे चुके हैं. इसलिए जडेजा यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और इतिहास के केवल चौथे क्रिकेटर बन गए.
𝐌𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐌𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞! 🔓@imjadeja brings up 4000 Test runs 👏
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
He becomes just the 2⃣nd Indian and 4⃣th player overall to score 4⃣0⃣0⃣0⃣+ runs and take 3⃣0⃣0⃣+ wickets in Tests 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ziWLdFgFCG
बॉथम ने अपने टेस्ट करियर का अंत 5,200 रन और 383 विकेट के साथ किया, जबकि कपिल देव ने 131 मैचों में 5,248 रन बनाए और 434 विकेट लिए. वहीं, विटोरी ने अपने लाल गेंद करियर का अंत 113 मैचों में 4,531 रन और 362 विकेट के साथ किया. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में जडेजा के नाम 6 शतक और 27 अर्धशतक भी हैं, जबकि उन्होंने 25.25 की औसत से 331 विकेट लिए हैं, जिसमें 15 बार पांच विकेट झटके हैं. इस टेस्ट में जडेजा बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
𝐀 𝐒𝐢𝐠𝐧𝐢𝐟𝐢𝐜𝐚𝐧𝐭 𝐅𝐞𝐚𝐭 🫡
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
Vice-captain Rishabh Pant now stands atop #TeamIndia’s all-time six-hitters list in Tests 🔥
Updates ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @RishabhPant17 pic.twitter.com/gLiXzuWcMF
ऋषभ पंत बने सिक्सर किंग
इंग्लैंड में लगी पैर की चोट से उबरने के बाद पंत पहली बाद मैदान में उतरे और 24 गेंद में 27 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस छोटी पारी में पंत ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 92 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पंत ने 83वीं पारी में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि सहवाग 180 पारी में 91 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
Innings Break!#TeamIndia have secured a lead of 3⃣0⃣ runs in the first innings 👍
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
Over to our bowlers in the second innings!
Scorecard ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pyAO3XPGfA
IND vs SA: पहली पारी में भारत का प्रदर्शन
टॉस हारने के बाद भारत ने पहले फील्डिंग करते हुए मेहमान टीम को पहले ही दिन 159 रनों पर समेट दिया. जिसमें बुमराह से के 5 विकेट सबसे अहम थे. उसके बाद दूसरे दिन भारत की पहली पारी 189 पर ही सिमट गई. जिसमें राहुल के सबसे ज्यादा 39 रन थे. इसके अलावा पंत और जडेजा के 27, 27 रन और सुंदर के 29 रन सबसे ज्यादा थे. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि जानसन को तीन विकेट मिले.

