IND vs NZ Final: टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ी बने सिरदर्द, प्लेइंग-11 से होंगे बाहर?
IND vs NZ Final: दो खिलाड़ियों के आउट ऑफ फॉर्म होने से टीम इंडिया फाइनल मैच से पहले मुश्किल में पड़ गई है.

Published : March 7, 2026 at 2:52 PM IST
T20 World Cup Final 2026: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा और ऐतिहासिक खिताब जीतने से एक कदम दूर है. टीम में जोश और जज्बे की कोई कमी नहीं है. सुपर 8 के आखिरी मैच और सेमीफाइनल में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके खुद को खिताब जीतने का सबसे फेवरेट बना लिया है. इस बीच दो बड़े खिलाड़ियों के आउट ऑफ फॉर्म होने से टीम में थोड़ी सी परेशानी जरूर आई है. जिसकी वजह से भारतीय फैंस भी दो ग्रुप में बंट गए हैं. कुछ फैंस का कहना है कि भारत को फाइनल मैच में अपनी सबसे मजबूत टीम को उतारना चाहिए, जबकि कुछ फैंस का कहना है कि विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई भी बदलाव करने की जरूरत नहीं है.
फाइनल से पहले वरुण-अभिषेक बने सिरदर्द
फैंस के बीच ये चर्चा तब शुरू होई जब टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. उन्होंने सात मैचों में 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9 के स्कोर बनाए हैं, कुल मिलाकर उन्होंने 12.71 की औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी पिछले दो मैच से आउट ऑफ फॉर्म हो गए हैं. उन्हों ने सेमीफाइनल में चार ओवर में 64 रन दे दिए जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में 4 ओवर में 40 रन लुटा दिए.
आखिरी फैसला कोच और कप्तान का होगा
इन दोनों के खराब प्रदर्शन की वजह से फैंस का कहना है कि टीम इंडिया को फाइनल मैच में अभिषेक की जगह रिंकू सिंह और वरुण की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए. हालांकि टीम मैनेजमेंट, खासकर कप्तान और कोच को ही आखिरी फैसला लेना है कि वो प्रोसेस पर भरोसा करें और मुश्किल समय में किसी खिलाड़ी का साथ दें, या टाइटल जीतने के लिए प्रैक्टिकल फैसला लें. वैसे टीम में बदलाव की उम्मीद कम नजर आती है.

फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

