ETV Bharat / sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड 3-0 से आगे, भारत को ट्रॉफी जीतने के लिए तोड़ना होगा हार का सिलसिला

IND vs NZ in T20 World Cup: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका है.

IND vs NZ in T20 World Cup
न्यूजीलैंड भारत हेड टू हेड (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 7, 2026 at 1:18 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

IND vs NZ Head to Head in T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. ये खिताबी मुकाबला रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम 8 मैच में से 7 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड 8 में से 5 मैच जीतकर यहां तक पहुंचा है.

इस शानदार प्रदर्शन के साथ साथ मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए फेवरेट समझी जा रही है. हालांकि इतिहास ब्लैककैप्स के साथ है. क्योंकि न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत से एक भी मैच नहीं हारा है. टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने सामने आई हैं और तीनों बार न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की है.

IND vs NZ टी20 वर्ल्ड कप 2007
दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडीशन के ग्रुप स्टेज में आमने सामने हुई. जहां न्यूजीलैंड ने जोहान्सबर्ग में भारत के खिलाफ 10 रनों से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए. जिसमें ब्रेंडन मैकुलम के 31 गेंद में 45 रन, मैकमिलन के 23 गेंद में 44 रन और जैकब ओवर के 15 गेंद में 35 रन अहम थे.

जवाब में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. गंभीर ने 33 गेंद में 51 और सहवाग ने 17 गेंद में 40 रनों की तेज पारी खेली. उसके बाद कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनरों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी. उस समय न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने गेंद से मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे.

IND vs NZ टी20 वर्ल्ड कप 2016
2007 के बाद भारत और न्यूजीलैंड से 9 साल बाद 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने आईं, जहां फिर न्यूजीलैंड ने नागपुर में भारत को 47 रन से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने 126 के मामूली स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और भारत को सिर्फ 79 रन पर आउट कर दिया, जिसमें तीन स्पिनरों ने मिलकर 9 विकेट लिए. नाथन मैकुलम ने 2, सोढ़ी ने 3, और मिचेल सेंटनर ने 4 विकेट लिए.

IND vs NZ टी20 वर्ल्ड कप 2021
यह ट्रेंड तब भी जारी रहा जब भारत और न्यूजीलैंड 2021 टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में मिले. जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया. सुपर 12 के ग्रुप मैच में भारत ने खुद को अनुशासित कीवी बॉलिंग के सामने फंसा हुआ पाया और 20 ओवर में सिर्फ 110/7 का स्कोर बना सका, जो कभी भी न्यूजीलैंड के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं बनने वाला था. जवाब में, न्यूजीलैंड ने तेजी से पीछा करना शुरू किया. मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिशेल ने जल्द ही भारत की वापसी की किसी भी उम्मीद को खत्म कर दिया. मिचेल 35 गेंदों पर 49 रन और विलियमसन 31 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

IND vs NZ टी20 वर्ल्ड कप 2026
अब भारत चार साल बाद 2026 में फिर न्यूजीलैंड से भिड़ने वाला है. जो कि खिताबी मुकाबला है. भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर भारत टाइटल जीतने में सफल होता है तो वो लगातार दो T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके अलावा न्यूजीलैंड से हारने का सिलसिला भी टूट जाएगा और बतौर होस्ट कंट्री टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं कीवी टीम के पास भारत के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है.

IND vs NZ हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 30 बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं. जिसमें मेन इन ब्लू ने 18 जीत दर्ज की हैं, जबकि ब्लैककैप्स ने 11 मैच जीते हैं.

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया के फाइनल तक के सफर पर एक नजर

IND vs NZ: टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टॉप 5 स्कोरर, तीन खिलाड़ी वर्ल्ड कप से हैं बाहर