IND vs NZ: पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट बनें प्लेयर ऑफ दि मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने 301 रनों के लक्ष्य को 49 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Published : January 11, 2026 at 1:19 PM IST
|Updated : January 11, 2026 at 10:18 PM IST
वडोदरा: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने 301 रन के टारगेट को 49 ओवर में चेस कर लिया. जिसमें विराट कोहली की 93 रनों की शानदार परी सबसे अहम थी. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. विराट ने 91 गेंद पर 93 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का भी शामिल था. ये कोहली का लगातार 5वीं बार 50 प्लस स्कोर था.
इसके अलावा कप्तान गिल 56 और अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली. आखिर में हर्षित राणा ने 29 रनों का योगदान दिया और केएल राहुल ने नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. न्यूजीलैंड की तरफ से जैमिसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके. जिसकी वजह से बीच में मैच ब्लैक कैप्स की तरफ झुक गया था.
Prevailing in a thriller! 👏
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
A victory by 4⃣ wickets for #TeamIndia to take a 1⃣-0⃣ lead in the three-match series 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1pT7kPjsU3
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर 300 रन बनाने में सफल रही. जिससे उन्होंने भारत के सामने पहले वनडे में जीत के लिए 301 रनों का विशाल टारगेट रखा.
ब्लैक कैप्स की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें डेरिल मिशेल के सबसे ज्यादा 84 रन शामिल हैं, उन्होंने 71 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से ये अहम पारी खेली. इसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने 67 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौका और एक छक्का शामिल था. वहीं हेनरी निकोल्स ने 69 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, उन्होंने इस दौरान 8 चौके भी लगाए. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी भी की.
भारत की तरफ से हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप को एक विकेट मिला.
A job well done by the Indian bowlers after New Zealand’s solid start! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 11, 2026
Another RoKo special loading in the run chase? 🤔#INDvNZ, 1st ODI LIVE NOW 👉 https://t.co/WbMZTXL0By pic.twitter.com/0mNvxorIQW
बता दें कि ये दोनों टीमों के लिए साल 2026 का पहला मैच है. इसके अलावा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारत नंबर वन टीम है जबकि न्यूजीलैंड नंबर टू टीम है. इसलिए दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
IND vs NZ वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड इस मैच से पहले वनडे में 120 बार आमने सामने आ चुके हैं. जिसमें से भारत को 62 मैचों में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैच में जीत मिली है, एक मैच टाई रहा और सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका.
टॉस के समय भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हम अलग-अलग तरह के कॉम्बिनेशन आजमा रहे हैं, यह देखने के लिए कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमारे लिए अलग-अलग परिस्थितियों में सबसे अच्छा काम करता है, खासकर जब हम भारत में खेलते हैं. यह एक अच्छी विकेट लग रही है, उम्मीद है, मुझे लगता है कि दूसरी पारी में नई गेंद के साथ बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा, और यही पहले गेंदबाजी करने के पीछे की सोच है.
🚨 Toss Update 🚨 #TeamIndia elect to bowl in the 1st ODI in Vadodara
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/vR8u8TcbH5
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पहले बल्लेबाजी करके भी खुश हैं. हम मौसम के आदी हो गए हैं और हमारे कुछ बेहतरीन नेट सेशन हुए हैं. यह हमारे लिए एक बड़ी सीरीज है, हर बार जब हम न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं तो यह एक गर्व का पल होता है. हम भारत में वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं, इसलिए यह मैच हमारे लिए एक बड़ा फायदा है. टीम में नए चेहरे हैं, लेकिन कुछ अनुभव भी है.' न्यूजीलैंड की टीम में क्रिस्टियन क्लार्क आज डेब्यू कर रहे हैं, आदित्य अशोक हमारे मुख्य स्पिनर हैं.
Team sheets! 📋✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 11, 2026
With RoKo & Shreyas returning in the Indian outfit, will Team India begin the series on a high? 👍🏻❤️💪🏻#INDvNZ, 1st ODI LIVE NOW 👉 https://t.co/WbMZTXL0By pic.twitter.com/m1J7Qqs5tr
IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक
भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

