ETV Bharat / sports

IND vs AFG: मानव सुथार ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में 6 विकेट लेकर तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड

Manav Suthar record: डेब्यू टेस्ट की एक परी में 6 विकेट लेकर मानव सुथार ने 59 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

मानव सुथार ने रचा इतिहास
मानव सुथार ने रचा इतिहास (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : June 8, 2026 at 4:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Manav Suthar record: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में मेहमान टीम की हालत काफी ज्यादा खराब है. मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर ही ढेर हो गई. जिससे भारत को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त मिल गई.

भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार एंट्री करते हुए छह विकेट लिए. सुथार ने 22 ओवर में 6/33 के शानदार आंकड़े के साथ अपनी गेंदबाजी पूरी की. इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले भारत के 10वें और देश के सातवें स्पिनर बन गए.

इसके अलावा सुथार ने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 1967 में आबिद अली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में बनाए गए 6/55 के आंकड़े तोड़ दिया.

मानव सुथार ने डेब्यू मैच में 6 विकेट लेकर तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड
मानव सुथार ने डेब्यू मैच में 6 विकेट लेकर तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड (AP)

भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में सबसे अच्छे आंकड़े

  • 8/61 - नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 1988
  • 6/33 - मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026
  • 6/55 - आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1967
  • 6/103 - दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1979

इस सदी के बने दूसरे गेंदबाज
ये भी उल्लेखनीय है कि मानव सुथार इस सदी में अमित मिश्रा के बाद, अपनी पहली टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. अमित मिश्रा ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में 71 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे.

भारत ने अफगानिस्तान को हराया
मैच की बात करें तो भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हारा दिया है. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें गिल और राहुल ने शतक जबकि पंत, सुंदर और सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम साफी ने 6 विकेट लिए.

564 रनो के जवाब में अफगानिस्तान की पारी 152 रनों पर सिमट गई, जिससे भारत को 412 रनों की लीड मिल गई. उस पारी में मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. उसके बाद अफगानिस्तान को भारत ने फॉलोऑन करने को कहा, लेकिन उनकी बल्लेबाजी फिर से फ्लॉप रही और उनकी दूसरी पारी भी 112 रनों पर ही सिमट गई. मैच में मानव सुथार ने कुल 7 विकेट लिए जिससे उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे दिन पारी और 300 रनों से हराया