ETV Bharat / sports

IND vs AFG: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

IND vs AFG Series 2026: भारत के दौरे पर अफगानिस्तान एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : May 26, 2026 at 8:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Afghanistan squad for India tour: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. हशमतुल्लाह शाहिदी को वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

भारत के खिलाफ इस प्रतिष्ठित सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच घरेलू सीरीज की शुरुआत 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जिसके बाद ODI सीरीज शुरू होगी. जो क्रमशः 13, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेली जाएगी.

वनडे टीम में अनुभवी खिलाड़ी बरकरार
वनडे टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है. उम्मीद है कि गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी की शुरुआत करेंगे. शाहिदी, रहमत शाह और दरवेश रसूलि से मध्यक्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि ऑलराउंडर नबी और उमरजई टीम को एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करेंगे.

वहीं गेंदबाजी एक बार फिर राशिद खान के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहने की उम्मीद है. उनके साथ युवा स्पिनर गजनफर और तेज गेंदबाज बिलाल सामी, फरीद मलिक और जिया-उर-रहमान शरीफी को भी टीम में शामिल किया गया है. नांग्याल खारोताई भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जबकि कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है.

टेस्ट स्क्वाड में बदलाव
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए, अफगानिस्तान टीम ने चयन में थोड़ा बदलाव किया है. अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह जादरान और शराफुद्दीन अशरफ को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. रहमत शाह और गुरबाज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि इकरम अलीखिल और अफसर जजई को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है.

राशिद खान को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. अफगानिस्तान ने उनकी जगह कैस अहमद और नांग्याल खारोताई जैसे स्पिनरों को, साथ ही शराफुद्दीन अशरफ को प्राथमिकता दी है.

अफगानिस्तान की वनडे टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी, फरीद मलिक और बिलाल सामी.

रिजर्व: कैस अहमद, सलीम सफी, और बशीर अहमद

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी.

रिजर्व: बशीर अहमद, बहिर शाह और इस्मत आलम

भारत अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट मैच का शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट - 6 से 10 जून - न्यू चंडीगढ़

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI धर्मशाला में - 14 जून - दोपहर 1:30 बजे

दूसरा ODI लखनऊ में - 17 जून - दोपहर 1:30 बजे

तीसरा ODI चेन्नई में - 20 जून - दोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें

BCCI ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का किया ऐलान, 4 नए खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री