ETV Bharat / sports

हॉकी वर्ल्ड कप: जर्मनी चौथी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, स्पेन को फाइनल में एक गोल से दी मात

Hockey World Cup 2026: जर्मनी पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर चौथी बार चैंपियन बन गई.

हॉकी वर्ल्ड कप: जर्मनी चौथी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
हॉकी वर्ल्ड कप: जर्मनी चौथी बार बना वर्ल्ड चैंपियन (AP)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : August 31, 2026 at 10:09 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

Hockey World Cup 2026 Final: जर्मनी ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन को 1-0 सा मात देकर वर्ल्ड चैंपियन बन गया. मैच का पहला गोल 44वें मिनट में जर्मनी के माइकल स्टरटफ ने किया. पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने जर्मन गोल पर दस हमले बोले लेकिन सफलता जर्मनी को मिली.

स्पेन ने आखिरी मिनटों में बराबरी के कई प्रयास किये लेकन जर्मन डिफेंस चट्टान की तरह अडिग रहा. स्पेन के कोच मैक्स कालडास ने चार मिनट बाकी रहते गोलकीपर लुईस कालजाडो को हटाकर पूरी तरह आक्रमण की रणनीति अपनाई लेकिन बराबरी का गोल नहीं हो सका.

स्पेन ने एम्सटेलवीन में सेमीफाइनल में सह मेजबान नीदरलैंड को 4 -3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि जर्मनी ने वॉवरे में दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को 2 -1 से हराया था.

जर्मनी ने पाकिस्तान की बराबरी की
इस खिताबी जीत के साथ जर्मनी चौथी बार पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप का चैंपिनय भी बन गया, और उन्होंने पाकिस्तान के चार खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. जर्मनी इससे पहले 2002 में कुआलालम्पुर में, 2006 में अपनी मेजबानी में मोंशेंग्लाबाख और 2023 में भुवनेश्वर में खिताब जीत चुकी है. पाकिस्तान ने 1971, 1978, 1982 और 1994 में वर्ल्ड कप जीता था. वहीं स्पेन 1998 के बाद पहली बार और अब तक तीसरी बार फाइनल में पहुंचा लेकिन खिताब जीतने का उसका सपना फिर अधूरा रह गया.

अर्जेंटीना ने कांस्य पदक जीता
इससे पहले कांस्य पदक के रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने सह मेजबान नीदरलैंड को रोमांचक मुकाबले में 2 -1 से हराकर कांस्य पदक जीता. अर्जेंटीना के लिये छठा वर्ल्ड कप खेल रहे कप्तान मथियास रे ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर विजयी गोल दागा.

टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले टोमास डोमेने ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई थी लेकिन डच मिडफील्डर फ्लोरिस मिडेनडॉर्प ने 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया.

अर्जेंटीना की महिला टीम ने शनिवार को एम्सटेलवीन के वेगनेर स्टेडियम पर फाइनल में पिछले तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड की बादशाहत खत्म करके खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने फाइनल में 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड्स को हराया