ETV Bharat / sports

हरियाणा के स्टार हॉकी खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे, उत्तराखंड के होटल में सुमित और सोनिका ने रचाई शादी

हरियाणा के स्टार हॉकी खिलाड़ियों सुमित और मोनिका ने शादी कर ली है. दोनों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश के होटल में सात फेरे लिए.

Hockey players Sumit from Sonipat and Sonika from Hisar tied the knot
हरियाणा के स्टार हॉकी खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 16, 2026 at 10:50 PM IST

|

Updated : February 16, 2026 at 11:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत : हॉकी के मैदान में हॉकी स्टिक से देश के लिए ओलम्पिक मेडल से लेकर एशियन गेम्स में पदक और अन्य कई प्रतियोगिताओं में देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले देश के दो धुरंधर हॉकी खिलाड़ी अब शादी के बंधन में बंध गए है. सोनीपत के रहने वाले सुमित और हिसार की रहने वाली सोनिका अब दांपत्य जीवन में एक दूसरे का साथ देने उतरने जा रहे हैं. सुमित और सोनिका ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित आर्चित होटल में सात फेरे लिए हैं. इस दौरान दोनों के परिवारों से महज साठ लोग ही वहां मौजूद थे.

सुमित-सोनिका ने की शादी : देश के दो स्टार हॉकी खिलाड़ी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं. जी हां सोनीपत के कुराड गांव के रहने वाले सुमित और हिसार की रहने वाली सोनिका ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित आर्चित होटल में अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और सात जन्मों के लिए साथ-साथ रहने का प्रण ले लिया. इस शादी को दोनों परिवार की तरफ से बिल्कुल गोपनीय रखा गया और दोनों के परिवारों के करीब 60 लोग ही शादी के समारोह के लिए मौजूद रहे. आपको बता दें कि सुमित उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं जिन्होंने पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और सोनिका भी उस टीम का हिस्सा है जिस महिला टीम ने देश का नाम पिछले ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन से रौशन किया था. सोनिका और सुमित दोनों ही फिलहाल आयकर विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

उत्तराखंड के होटल में सुमित और सोनिका ने रचाई शादी (Etv Bharat)

ऋषिकेश के होटल में हुई शादी : सुमित की शादी के बाद उसके बड़े भाई प्रवेश ने जानकारी देते हुए बताया कि दस दिन पहले बड़े ही गोपनीय तरीके से ऋषिकेश के होटल में शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सुमित और सोनिका की शादी हुई. सोनिका कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और एशियन में मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रही है और हाल में दिल्ली में आयकर विभाग में तैनात है. दोनों की शादी में परिवार के ही लोग ही मौजूद थे और शादी को बिना किसी पब्लिसिटी के बगैर अच्छे से संपन्न कराया गया.

Last Updated : February 16, 2026 at 11:05 PM IST