ETV Bharat / sports

हरियाणा के योगेश कोहली को बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रिया कप के लिए भारतीय सीनियर टेनिस टीम के कप्तान बने

टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली को वर्ष 2026 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर ऑस्ट्रिया कप सीनियर के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

hisar yogesh kohli india tennis team captain
hisar yogesh kohli india tennis team captain (yogesh kohli)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 28, 2026 at 3:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार: हरियाणा के हिसार के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली को वर्ष 2026 आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर ऑस्ट्रिया कप सीनियर के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक इटली के रोम में आयोजित होगी. इस टूर्नामेंट में योगेश कोहली भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

एक दशक से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन: योगेश कोहली पिछले करीब 10 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. वर्ष 2016 से वह लगातार आईटीएफ मास्टर्स टेनिस सर्किट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उनकी निरंतर सफलता और बेहतरीन खेल के दम पर एकल वर्ग में उनकी विश्व रैंकिंग 34वीं है, जो भारतीय सीनियर टेनिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

हरियाणा के योगेश कोहली को बड़ी जिम्मेदारी (ETV Bharat)

करियर में जीते 19 अंतरराष्ट्रीय खिताब: योगेश कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक एकल वर्ग में 6 और युगल वर्ग में 13 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं. उनकी लगातार शानदार उपलब्धियों ने उन्हें भारतीय सीनियर टेनिस के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है.

hisar yogesh kohli india tennis team captain
योगेश कोहली की उपलब्धियां (ETV Bharat)

2025 रहा सबसे यादगार साल: योगेश कोहली के लिए वर्ष 2025 बेहद खास रहा. उन्होंने एक ही साल में एकल और युगल वर्ग को मिलाकर रिकॉर्ड 10 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर नया कीर्तिमान बनाया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

hisar yogesh kohli india tennis team captain
योगेश कोहली की उपलब्धियां (ETV Bharat)

भारत को पदक दिलाने का लक्ष्य: भारतीय टीम के कप्तान बनाए जाने पर योगेश कोहली ने खुशी जताई. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, प्रशिक्षकों, सहयोगियों और समर्थकों को दिया. उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना और भारतीय टीम की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात है. उनका पूरा प्रयास रहेगा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रिया कप में शानदार प्रदर्शन करे और भारत के लिए पदक व सम्मान हासिल करे.

hisar yogesh kohli india tennis team captain
hisar yogesh kohli india tennis team captain (yogesh kohli)
hisar yogesh kohli india tennis team captain
hisar yogesh kohli india tennis team captain (yogesh kohli)
hisar yogesh kohli india tennis team captain
hisar yogesh kohli india tennis team captain (yogesh kohli)

खेल जगत ने दी शुभकामनाएं: योगेश कोहली की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और टेनिस जगत ने खुशी जताई है. सभी ने उम्मीद जताई है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाएगी.

ये भी पढ़ें- एक टांग पर हौसले बुलंद... भिवानी की शाश्वती 11 सालों से कर रही स्विमिंग और साइकिलिंग, ओलंपिक मेडल का है सपना

ये भी पढ़ें- मजदूर का बेटा बना 'गोल्डन बॉय', बेटे की कामयाबी देख फफक-फफक कर रोए पैरेंट्स, हैरान कर देगी सुमित के संघर्ष की कहानी