क्रिकेटर ईशान किशन जल्द करेंगे शादी! दादा ने बताया कौन बनेगी दुल्हनिया
क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की चर्चाएं तेज हैं. औरंगाबाद में रहने वाले उनके दादा ने उनकी होने वाली दुल्हनिया के नाम का खुलासा किया.

Published : February 16, 2026 at 1:45 PM IST
पटना: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ईशान टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है. इस बीच उनकी शादी को लेकर कयासों का बाजार भी गरम है. कहा जा रहा है कि वर्ल्डकप के बाद ईशान की शादी हो सकती है. ईशान के दादाजी ने उनकी शादी के संकेत दिए हैं. उन्होंने अपने पोते की गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ईशान की शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
ईशान के दादा ने दिए संकेत: ईशान किशन का परिवार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के गोडीहा गांव का रहने वाला है. उनका पूरा परिवार झारखंड की राजधानी रांची में रहता है, लेकिन उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय अब भी पैतृक गांव गोडीहा में रहते हैं और खेती किसानी देखते हैं. ईशान अपने दादा के बहुत करीब हैं. वह अपने क्रिकेट करियर से लेकर जिंदगी की हर अहम बात दादा से साझा करते हैं.
#WATCH | Aurangabad, Bihar | Grandfather of Indian Cricketer Ishan Kishan, Anurag Pandey says, " ...we are ready to accept whoever ishan kishan wants to marry. aditi is his girlfriend...she is a model...one should accept what makes children happy..." (14.03) pic.twitter.com/narb5aZHtx
— ANI (@ANI) February 14, 2026
ईशान की शादी पर क्या बोले दादा?: ईशान किशन जल्द ही शादी करने वाले हैं. इसका खुलासा किसी और नहीं बल्कि उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने किया है. उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है. दादा राम अनुग्रह पांडेय ने कहा कि परिवार ईशान के हर फैसले में उनके साथ है. वह जिससे भी शादी करना चाहें, परिवार को मंजूर है. इसी दौरान दादा ने उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलकर बात की.
"ईशान जिससे भी शादी करेगा वह हमें स्वीकार है. उसने बड़े भाई ने जिस लड़की से कहा था हमने शादी कराई. अब इसकी भी करवा देंगे. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. जयपुर की रहने वाली है. मॉडल है, मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर आई थी."- राम अनुग्रह पांडेय, ईशान किशन के दादा
"पाकिस्तान में अनगिनत टीवी टूटे, ऐसा हराओ": भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने बताया कि, "दो दिन पहले ही ईशान से बात हुई थी. मैंने कहा कि पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से हराओ. ऐसा हराओ कि पाकिस्तान में अनगिनत टीवी टूटे. तुम और अभिषेक शर्मा 10 ओवर में 100-150 रन बना दो."
भावुक हुए दादाजी: दादा राम अनुग्रह पांडेय ने कहा कि जब भी ईशान मैदान में उतरता है, वह उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हैं. जब ईशान 50 रन बना लेता है, तब मैं चैन से मैच देखता हूं. दादा ने भावुक होकर कहा कि, 13 तारीख को जब ईशान कोलंबो के लिए रवाना हो रहे थे, तब मैंने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि पाकिस्तान को हराकर ही लौटना.
"मैंने मन्नत भी मांगी है कि यदि ईशान 50 से 100 रन के बीच पारी खेलता है तो गांव में उनके पिता की ओर से बनवाए गए सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और प्रसाद चढ़ाएंगे. मेरी कामना है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप भारत आए."- राम अनुग्रह पांडेय, ईशान किशन के दादा
'हमें खुशी और गर्व'- ईशान के पिता: पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने कहा कि, "हमें खुशी है. हमें गर्व है कि हमारी टीम इंडिया जीती. हमें उम्मीद है कि यह परफॉर्मेंस जारी रहेगी और इंडिया जीतता रहेगा. ईशान ने इन दो सालों में बहुत मेहनत की और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेला, बैटिंग पर फोकस किया."
#WATCH | Patna, Bihar: Pranav Kumar Pandey, father of Indian cricketer Ishan Kishan, says, " we are happy. we're proud that our team india won... we hope this performance continues and india continues to win... he worked very hard in these two years and played domestic cricket… pic.twitter.com/69Wjp9qGYt
— ANI (@ANI) February 15, 2026
"पूरी टीम की जीत पर बहुत खुशी है. माइंड गेम कहकर प्रेशर डाल रहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. भारती जीतता रहे."- प्रणव कुमार, ईशान किशन के पिता
'सभी खिलाड़ियों को बधाई'- ईशान की मां: ईशान की मां सुचित्रा सिंह ने भी भारत की जीत पर खुशी जताई, साथ ही अपने बेटे की शादी के बारे में किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि हमारी टीम इंडिया जीत गई. जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई. हमें खुशी है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे.
"शादी की कोई चर्चा नहीं है, अभी वर्ल्ड कप चल रहा है. अभी तो उसकी शादी की उम्र ही नहीं है."- सुचित्रा सिंह, ईशान किशन की मां
#WATCH | Patna, Bihar: Suchitra Singh, mother of Indian cricketer Ishan Kishan, says, "We are happy that our Team India won. Congratulations to all the players for the victory. We are happy that he performed well. I hope they continue to play like this and keep winning..." pic.twitter.com/G43RmhCgs2
— ANI (@ANI) February 15, 2026
कौन है अदिति हुंडिया?: जयपुर के एक जाने-माने बिजनेसमैन की बेटी अदिति पेशे से मॉडल हैं. मिस डीवा 2018 की विनर बनने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री की. अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. उनका अपना एक फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम लेबल अदिति हुंडिया है. 29 साल की अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर 2.70 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं.
2019 से चर्चाएं: बता दें कि ईशान और अदिति के अफेयर की 2019 से ही चर्चाएं होने लगी थीं. वह उनके मैच चाहे इंटरनेशनल हो या आईपीएल, देखने स्टेडियम जरूर पहुंचती थीं.
ये भी पढ़ें
ईशान किशन ने IND vs PAK मैच में शानदार पारी का क्रेडिट किसे दिया?
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी, बोले ईशान किशन के पिता- 'बेटे ने बहुत मेहनत की'

